Advertisement

UP: इस बार समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन होने जा रहा है- अखिलेश यादव

Akhilesh in Deoria

Akhilesh in Deoria

Share
Advertisement

Akhilesh in Deoria: देवरिया में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जनसभा के बाद पत्रकार वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव को जनता ने पहले चरण से ही अपने हाथ में ले लिया है। इस बार समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ संविधान बदलने वाले हैं दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले हैं। संविधान बदलने वालों को जनता बदल देगी।

Advertisement

उन्होंने कहा, यूपी व पूर्वांचल के लोग स्वागत व विदाई बहुत धूमधाम से करते हैं। 2014 में आने वाले लोगों की इस बार विदाई होगी। 400 पर का नारा देने वाले 400 हार रहे हैं। डबल इंजन की सरकार का देवरिया आते-आते धुआं निकल जाता है और इंजन कबाड़ा हो जाता है।

देवरिया लोकसभा क्षेत्र के पथरदेवा कस्बे में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह उल्टा पुल्टा मुख्यमंत्री हैं। इनके डबल इंजन आपस में ही टकरा रहे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक और एक 11 है जबकि वह लोग एक और एक माइनस बराबर जीरो हैं।

उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि उत्तर प्रदेश के उल्टे-पुल्टे मुख्यमंत्री जी एक बार भी पेपर लीक बारे में नहीं बोले। जबकि उनकी सरकार में सभी पेपर लीक हुए। मुख्यमंत्री जी किस तरह से निवेश के लिए बड़े-बड़े आयोजन किए थे और तैयार होकर जाते थे। आप खुद बताइए कि क्या कोई निवेश जमीन पर पहुंचा है। महंगाई बढ़ा दी। खाद की चोरी के चलते नैनो यूरिया वाला भी भाग गया। यह आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जनता इनको कभी स्वीकार नहीं करेगी। इंडी गठबंधन पॉजिटिव लोगों का गठबंधन है। एनडीए नकारात्मक सोच के लोगों का गठबंधन है। मुख्यमंत्री जी की भाषा इसलिए ऐसी है कि वह नकारात्मक सोच को पसंद करते हैं। मुख्यमंत्री से पूछिए कि उत्तर प्रदेश में पिछड़े दलित और आदिवासी वर्ग के कितने वाइस चांसलर नियुक्त हुए हैं। इन लोगों ने संविधान के साथ, आरक्षण के साथ, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। सभी लोग एकजुट होकर उनको सबक सिखाएंगे।

रिपोर्टः मनोज शुक्ला, संवाददाता, देवरिया, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें: Bihar: आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक रार, पीएम के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *