उत्तर प्रदेश के बदायूँ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने चूहा मारने के एक मामले में 30 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एक शख्स पर चूहे को नाले में डुबाकर मारने का आरोप है। शख्स अभी जमानत पर बाहर है। आरोपी पर पशु क्रूरता का केस दर्ज हुआ है।
ये घटना चार महीने पहले की है। आरोपी ने एक चूहे की पूंछ को पत्थर से बांधकर उसे नाले में डाल दिया था। चूहे का बाकायदा पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें दम घुटने से मौत की बात पता चली।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनवड़िया का है। यहां मनोज परिवार के साथ रहता है। वह मिट्टी के बर्तन बनाता है। मामला 25 नवंबर 2022 का है। मनोज ने अपने घर में घुसे एक चूहे को पकड़कर उसकी पूंछ में पत्थर बांध दिया और उसको नाले में फेंक दिया।
मनोज को ऐसा करते वहां से गुजर रहे पशु प्रेमी विकेंद्र ने देख लिया। विक्रेंद्र के मुताबिक, उसने मनोज को ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। मनोज के वहां से जाने के बाद विकेंद्र ने नाले से चूहे को बाहर निकाला। फिर उसका वीडियो भी बनाया।
विकेंद्र ने मनोज के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मनोज को थाने बुलाया। 7-8 घंटे हिरासत में रखने के बाद उसको छोड़ दिया था। पशु प्रेमी ने बरेली में चूहे की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई। हालांकि, दबाव बनने पर मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता का केस 28 नवंबर को दर्ज हुआ। यानी चूहे की हत्या पर FIR में 4 दिन तक मंथन चला। थाने से ही मनोज को जमानत दे दी गई।
चूहे का हुआ था पोस्टमॉर्टम, फेफड़े खराब थे, लिवर में इन्फेक्शन था…
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने एक बार फिर साधा करण जौहर पर निशाना
Lok Sabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के 7 वें यानी अंतिम चरण में 7…
Deaths in Sonbhadra: सोनभद्र में भीषण गर्मी के हीटवेव में मतदान कर्मियों पर भारी पड़…
Big Decision of UP Government: यूपी में मान मसाला खाने वालों के लिए इस ख़बर…
Sonbhadra: देशभर में प्रचंड गर्मी हो रही है। जनपद सोनभद्र की बात करें तो 40…
Gulab Sharbat to Voters in Punjab: मतदाताओं को गर्मी से निजात दिलाने के लिए पंजाब…
CM Nitish instructed: पटना में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और भयंकर…
This website uses cookies.