Advertisement
State

UP News कासगंज में मनाया गया यातायात माह, डीएम, एसपी ने कार्यक्रम का किया समापन

Share

UP News

Advertisement

उत्तर प्रदेश(UP News) के इस जिले में नवंबर के महीने में कासगंज जिले में यातायात माह मनाया जाता है। इसे मनाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी स्कूल कॉलजों में जाकर के कार्यक्रम के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम करते है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल वह कॉलेजों में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। इसी अभियान में लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाती है।

Advertisement

नियम का करना होगा पालन

लोगों को इस कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के प्रति जाग्रुक करना है। पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से यह देखा जाता है कि किसी से भी नियमों का पालन करने में गलती ना हो हालांकि लोगो के खिलाफ इसी अभियान के तहत कार्यवाही भी की जाती है। यह कार्यवाही उन लोगों पर की जाएगी जो नियमों का पालन करने में कोताही बरतते है।

7 हजार से अधिक लोगों का कटा चालान

इस अभियान को लेकर एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे और एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने हमारे संवाददाता जुम्मन कुरैशी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए जानकारी साझा की और कहा कि इस साल 2023 में यातायात माह के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग ने 07 हजार 221 लोगों के चालान काटे है। यह सभी वही लोग है जिन्होनें किसी भी कारण नियमों का पालन नहीं किया है। हालांकि चालान से मिलने वाली राशि को लेकर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक इन लोगों से 02 लाख 17 हजार रूपये से अधिक शुल्क वसूला है।

पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पूरे एक माह के यातायात माह नवंबर 2023 में सहयोग करने वाले व्यापारियों और पुलिस कर्मियों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में आए सभी कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं व लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों को पालन करने की अपील भी की। इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी

यह भी पढ़े:Rajasthan Elections 2023 5 राज्यों में किसी में भी नहीं जीतेगी भाजपा, एग्जिट पोल से पहले CM गहलोत का बयान

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

NEET2024: गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को अवसरों से वंचित किया जा रहा : कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान

NEET2024: नीट को लेकर बवाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता…

June 16, 2024

Lok Sabha Speaker : अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे : संजय राउत का बयान

LokSabha Speaker: टीडीपी को लेकर कयास लगाए जा रहें हैं कि टीडीपी लोकसभा के अध्यक्ष…

June 16, 2024

Sonbhadra: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वीआईपी कल्चर को लेकर अभियान तेज

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला करते हुए वीआईपी कल्चर को…

June 16, 2024

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। आज पाकिस्तान…

June 16, 2024

This website uses cookies.