Umesh to Giriraj Singh: बिहार में जनतादल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बेगूसराय बवाल पर गिरिराज सिंह के बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने बीजेपी के नेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सब सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए है।
बृहस्पतिवार को उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर जोरदार पलटवार किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए गिरिराज सिंह घटिया किस्म की सांप्रदायिक बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़े का ठेका दिया हुआ है।
उमेश सिंह ने कहा, वो हमेशा सांप्रदायिक मुद्दों पर इसी तरह की अनर्गल बयानबाजी करते हैं। बिहार महात्मा बुद्ध और गांधी की धरती है। भाजपा के नेताओं द्वारा यहां माहौल बिगाड़ने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा। नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार के अंदर एक भी सांप्रदायिक दंगे का रिकार्ड नहीं है। हमारी सरकार सर्वधर्म समभाव और धर्मनिरपेक्षता के मूलमंत्र को आदर्श मानती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए धार्मिक मुद्दों के सहारे ही चुनाव में जीतना चाहती है। भाजपा के नेताओं ने हिन्दू धर्म को सत्ता हासिल करने का हथकंडा बना लिया है। हिन्दू धर्म, शालीनता, सहिष्णुता और भाईचारा का प्रतीक है लेकिन भाजपा समाज के भाईचारे को खत्म करने की कोशिश में जुटी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का फर्जी हिंदू प्रेम देश की जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। 2024 के चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली, महिला सुरक्षा, छोटे व्यापारियों में फैला रोष सहित अन्य जनता से जुड़े गंभीर मुद्दे प्रासंगिक रहेंगे। इसलिए उनके तमाम नेता हार के भय से घबराए हुए हैं।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: भीम संसद की तिथि में बदलाव, अब 26 नवंबर को होगा आयोजन
PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…
CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…
Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…
Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…
Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…
This website uses cookies.