The Governor Said: अन्य राज्यों से बिहार आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं। यहीं की भाषा-बोली और संस्कृति को अपना लेते हैं। ये बातें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहीं। शुक्रवार को राजभवन के दरबार हाल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप एवं अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिहार के राज्यपाल ने इसका शुभारंभ किया। इसी दौरान राज्यपाल संबोधित कर रहे थे।
संबोधन में राज्यपाल ने बिहार के लोगों को उनका दायित्व बताया। उन्होंने अपील की कि बिहार की अच्छाई बताकर अन्य कुछ प्रदेशों में बनी बिहार की नकारात्मक छवि को बदला जाए। भारत के अधिकतर राज्य के लोग बिहार में हैं। वो यहां सरकारी सेवा, शिक्षा और आजीविका संबंधी कार्य करते हैं। इस राज्य ने सभी को प्रेम और अपनापन बांटा है। दूसरे राज्यों के लोग भी यहां आकर बिहार की भाषा और संस्कृति अपना लेते हैं।
इस अवसर पर मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू, बिहार में पदस्थापित मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
गुरुवार को राजभवन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की हरजोत कौर, पंजाबी बिरादरी के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा के बयान पर जेडीयू नेता विजय चौधरी का पलटवार
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
CM Yogi in Kurukshetra: हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व…
This website uses cookies.