Advertisement
State

सुभाष पासी ने थामा ‘कमल’ का साथ, सपा छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

Share
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पार्टियों में अदला-बदली की दौर शुरू हो गया है। पिछले कुछ वक्त से सपा, बसपा, भाजपा के विधायक अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी का रूख कर रहे हैं।

Advertisement

गाजीपुर के सैदपुर से दो बार सपा के विधायक सुभाष पासी ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

कौन हैं सुभाष पासी?

सुभाष पासी वारणसी से सटे सैदपुर विधानसभा से पार्टी का दलित चेहरा थे। साल 2012 से लगातार दो बार सैदपुर सीट पर जीत हासिल कर विधायक थे। पिछले दोनों चुनावों में पासी दलित और यादव बिरादरी के भारी मतों से जीतते आ रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराया था।

सपा ने किया निष्कासित

मंगलवार को बीजेपी में शामिल होने के महज़ एक घंटे के भीतर ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी साझा की।

गौरतलब है कि सैदपुर विधानसभा सीट एक आरक्षित सीट हैं। यहां दलित और यादव बिरादरी का बाहुल्य है। यह सीट साल 2012 में आरक्षित की गई थी।

चुनावी सरगर्मी के बीच विधायकों के दल-बदल का सिलसिला पिछले सप्ताह शुरू हुआ था। इससे पहले भाजपा के विधायक राकेश राठौड़ और बसपा के 8 विधायकों ने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.