Advertisement
State

Patna: नीतीश की नाराजगी वाली ख़बरें बेबुनियाद- संजय कुमार झा, जेडीयू

Share
Advertisement

Sanjay Kumar Praised Nitish: शुक्रवार को पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संजय कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को लेकर चलाई जा रही नाराजगी की ख़बरें बेबुनियाद और आधारहीन हैं। दिल्ली में लगभग तीन घंटे इंडी गठबंधन की बैठक चली। और बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि कुछ लोग ही प्रेस को संबोधित करेंगे।

Advertisement

Sanjay Kumar Praised Nitish: ‘नीतीश कुमार हैं गंठबंधन के सूत्रधार’

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार इंडी गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं से मिलकर और उनका अभिवादन कर बैठक से बाहर निकले। संजय कुमार झा ने कहा कि इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि इंडी गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ही हैं। नीतीश कुमार अपने निजी प्रयास से ऐसे राजनीतिक दलों को भी एक मंच पर लाए जो एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे।

‘नीतीश को नहीं किसी पद की लालसा’

नीतीश कुमार ने कई बार स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी भी पद की कोई इच्छा नहीं है। देशभर के तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करना उनका उद्देश्य था। जिसमें वो निसंदेह कामयाब हुए है। नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन की बैठक में सुझाव दिया कि जनवरी तक सीट शेयरिंग के काम को पूरा कर लिया जाए उसके बाद संयुक्त प्रचार अभियान की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में चूक, बुके थमा गया बुजुर्ग

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.