Advertisement
State

Jhansi में 20 लाख की डकैती, बदमाशों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटा

Share
Advertisement

Jhansi जनपद में लगातार डकैती का दूसरा मामला सामने आया है। यहां के गुरसरायां थाना क्षेत्र के खैरो नुनार गांव में जैन परिवार के घर 8 बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर एसएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Advertisement

ये है पूरा मामला

खैरो नुनार गांव के रहने वाले यांश कुमार जैन जब अपने परिवार के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। उसी समय रात तकरीबन 2 बजे के बाद 8 बदमाश उनके घर में घुस आए। सबसे पहले बहू के कमरे में गए। बहू के चीखने पर बदमाश यांश जैन के कमरे में चले गए और उन्हें बंधक बना लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर उनको और उनके बेटे को जमकर पीटा।

बदमाश बोले रिपोर्ट न लिखवाना

बहू नेहा जैन का कहना है कि बदमाशों ने उनके ससुर और पति की जमकर पिटाई की है। 15 लाख रुपए नगद और ज्वेलरी ले गए। मोबाइल छीन कर बोले पुलिस से शिकायत नहीं करना।

चार टीमों का हुआ गठन

एसएसपी राजेश एस के मुताबिक, रात 2.30 बजे कुछ बदमाश अंश जैन के घर में घुस गए थे। उन्होंने परिवार वालों के साथ मारपीट की है। घर से पैसा और जेवर की चोरी हुई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है।

झांसी से अनिल कुमार शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Jhansi में बड़े पैमाने पर हो रही थी अफीम की खेती, नष्ट किए गए 20 हजार पौधे

Recent Posts

Advertisement

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

मसूरी देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…

May 4, 2024

लोहरदगा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… कांग्रेस ने इस जिले को बदहाली में छोड़ा

PM Modi in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भगवान…

May 4, 2024

Palamu: कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदाद पर- पीएम मोदी

PM Modi in Palamu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में एक…

May 4, 2024

This website uses cookies.