Advertisement
State

युवाओं के सहयोग बिना हर बदलाव अधूरा- उपेंद्र कुशवाहा

Share
Advertisement

RLJD Meeting: युवाओं के सहयोग बिना हर बदलाव अधूरा है। युवा वर्ग ही राजनीति में क्रांति के वाहक होते हैं। रालोजद (राष्ट्रीय लोक जनता दल) बिहार प्रदेश कार्यालय में युवा रालोजद बिहार की ओर से पटना में आयोजित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ये बातें रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहीं। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित भी किए।

Advertisement

RLJD Meeting ‘राजनेता सरदार वल्लभ भाई से लें प्रेरणा’

अध्यक्षता युवा रालोजद के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल तथा संचालन युवा रालोजद के प्रदेश प्रधान महासचिव अरुण कुशवाहा ने की। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी से आज के राजनेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। सरदार पटेल ने भारत वर्ष के सभी छोटी-बड़ी रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।

RLJD Meeting: किसी भी पार्टी का मेरुदंड होते हैं युवा- रमेश कुशवाहा

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि किसी भी पार्टी का मेरुदंड युवा वर्ग ही होता है। आज युवाओं में राजनीतिक चेतना पैदा करने की जरूरत है। युवा रालोजद के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने कहा, 30 नवंबर 2023 तक पंचायत स्तर तक पूरे बिहार में युवा रालोजद की कमिटी बनकर तैयार हो जाएगी। बैठक में बिहार के 38 जिलों के दो सौ से ज्यादा प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

RLJD Meeting: ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बसंत पटेल, अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, नितिन भारती संजय मेहता, जागा कुशवाहा, स्मृति कुमुद, अशोक कुशवाहा, युवा रालोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष तथागत पाण्डेय, राज कुमार कुशवाहा, संजीव सिंह कुशवाहा, बंगाली पासवान, डी.के.गंडेल, प्रकाश राय, रविश अन्ना, प्रकाश कश्यप, अलोक कुशवाहा, अजय पटेल, विकाश यादव, विनोद कुमार पप्पू समेत उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश ने किया अरावां गांव स्थित इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन

Recent Posts

Advertisement

PM Modi Meet Bandaru Dattatreya: ‘खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया’ बंडारू दत्तात्रेय की पोती ने पीएम को सुनाई कविता

PM Modi Meet Bandaru Dattatreya: आज ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर चुना गया। प्रधानमंत्री मोदी…

June 26, 2024

Bihar : आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, अनुग्रह राशि देने के निर्देश

Bihar News: बिहार में  कल मंगलवार से आज बुधवार शाम तक वज्रपात से मुंगेर में…

June 26, 2024

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जारी किया विडियो, कहा – ‘बहुत बड़ी जिम्मेदारी’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी…

June 26, 2024

सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा की एक बार फिर से वापसी…

June 26, 2024

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर ने कहा ‘सर माइक स्टार्ट नहीं…’,स्पीकर बोले – ‘एक सेकेंड रुका करें’

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद ने स्पीकर को बधाई दी। इसके बाद चन्द्रशेखर ने बोलना शुरू…

June 26, 2024

पुलिस की बड़ी सफलता, 70 लाख कीमत की चंदन की लकड़ी, 59 लाख की स्मैक, अवैध हथियार सहित नौ गिरफ्तार

Action of Barabanki Police: बाराबंकी एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम सर्विलांस और नगर कोतवाली…

June 26, 2024

This website uses cookies.