Rape of a Child: बिहार के बगहा में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया है। वहीं बच्ची का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बच्ची की उम्र तकरीबन दस साल बताई जा रही है।
घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। बगहा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक विद्यालय परिसर में एक बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बच्ची का अपहरण कर लिया गया और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लेकार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची की मां ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। मां के अनुसार वह मकर संक्राति पर्व के चलते अपने मायके आई हुई है। इसी क्रम में उसकी बच्ची पास के एक स्कूल परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई थी। वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया।
जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके बारे में पता लगाया। जानकारी हुई कि एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले गया है। इसके बाद परिजनों ने तेजी से बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। बच्ची वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची ने पुलिस को दुष्कर्म के बारे में भी बताया। उसने कहा कि एक युवक उसे बहला कर बाइक पर बैठा कर ले गया था।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान बखरी बाजार निवासी सूरज कुमार(23) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की गई।
वहीं बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बेतिया भेजा गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन के अनुसार मामले की जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें: Bihar: 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पिकअप वाहन लूटकांड का खुलासा
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
This website uses cookies.