राजस्थान के धौलपुर जिले में एक महिला और उसकी नवजात बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीडिता पक्ष ने इसका इल्जाम गांव के सरपंच पर लगाया है। उनका कहना है कि गोली सरपंच द्वारा चलाई गई थी।
यह घटना राजाखेड़ा थाना इलाके के गांव पूंठ सिलावट की है। जहां बनवारी अपने परिवार के साथ रहता था। बनवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उसकी 25 वर्षीय बीवी और दुधमुंही बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का जिम्मेदार बनवारी ने गांव के सरपंच को बताया। उसका कहना है कि रात में वह अपनी बीवी और बच्ची के साथ सो रहा था। जहां सरपंच ने आकर उसकी पत्नी सीमा और नवजात बच्ची की हत्या कर दी।
मृतका सीमा के भाई सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सीमा और भांजी स्वार्थी की हत्या घर के अंदर बीती रात को अवैध हथियारों से की हैं। पीड़ित ने अपने अपने जीजा और दूसरा सरपंच के परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
इस हादसे के कारण गांव में तनाव की स्थिती बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: राजस्थान-मध्यप्रदेश तक महातूफान बिपरजॉय का असर, जानें IMD की चेतावनी
Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…
Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…
Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…
Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…
Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…
Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…
This website uses cookies.