Advertisement
Rajasthan

Rajasthan: अलवर में 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, BJP ने पूछा-यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म

Share
Advertisement

राजस्थान सरकार ने अलवर में करीब 300 साल पुराने मंदिर को ढहा दिया है। अलवर जिले के सराय मोहल्ला में स्थित 300 पुराने शिव मंदिर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया गया है। बुलडोजर चलाए जाने के बाद से हिन्दूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। वहीं मंदिर तोड़े जाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।

Advertisement

जिसके बाद कांग्रेस विधायक सहित तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यहां कुल तीन मंदिर तोड़े गए, लोगों की भीड़ ने इसका विरोध भी किया लेकिन नगरपालिका के दस्ते ने मंदिर को हटा दिया। नगर पालिका का कहना है कि मास्टर प्लान में मंदिर नहीं था।

BJP नेता ने कांग्रेस पर हमला

वहीं, अलवर के राजगढ़ में तीन मंदिरों को गिराने का मामला सामने आने के बाद भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई है। अलवर के ही सराय मोहल्ला स्थित इस पुराने मंदिर को गिराए जाने से भड़के भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस से पूछा कि क्या यही सेक्यूलरिज्म है। भाजपा के अमित मालवीय ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना, यही कांग्रेस का सेक्यूलरिज्म है।

कांग्रेस विधायक सहित तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज

मंदिर के पुजारी और ब्रजभूमि विकास परिषद ने राजगढ़ थाने में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा और एसडीएम समेत तीन लोगों के खिलाफ ‘प्रशासन के सहयोग से मंदिर गिराने’ का मामला दर्ज कराया है।

जिसके बाद राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा ने सफाई दी है। राजगढ़ में भाजपा का बोर्ड है। विधायक ने कहा कि 35 पार्षदों के बोर्ड में 34 विधायक भाजपा के हैं। एक कांग्रेस का है। ऐसे में अतिक्रमण हटाना, सड़क चौड़ी करना और मंदिर हटाना सब निर्णय भाजपा की बोर्ड लेती है। एक पार्षद 34 पार्षदों के फैसले को नहीं बदल सकता है। विधायक ने कहा कि मैं और मेरा परिवार भगवान में आस्था रखते हैं। हमने ये नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: ब्रिटिश PM जॉनसन और पीएम मोदी की मुलाकात, जानें रुस-यूक्रेन यूद्ध को लेकर क्या हुई चर्चा?

Recent Posts

Advertisement

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

सियासत जारी: खरगे का जवाब चिराग ने दिया, रविशंकर ने तेजस्वी पर पलटवार किया

INDI Vs NDA: बिहार में सियासत के मैदान में जुबानी जंग जारी है. ये जनता…

May 1, 2024

This website uses cookies.