नई दिल्ली: राजस्थान में बारां कोतवाली थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें वह 13 साल की बच्ची (किशोरी) रेप से गर्भवती भी हो गई थी। दरअसल, वह शहर की एक डांस क्लास में डांस सीखने जाती थी। जहां उसके डांस इंस्ट्रक्टर धर्मेंद्र कुशवाहा ने कुछ महीने पहले किशोरी को धमकाया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
जिसके बाद आरोपी डांस इंस्ट्रक्टर धर्मेंद्र कुशवाहा ने किशोरी को धमकाया और कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी से यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते डरी हुई किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई।
मालूम हो कि, जब कुछ समय बाद किशोरी के पेट दर्द होने पर उसके घरवालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने सब सच बता दिया।
पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी एक 13 साल की नाबालिग बेटी है। पेट में दर्द होने पर उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला की उसकी नाबालिग बेटी गर्भवती है।
जानकारी के अनुसार, महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पोक्सो एक्ट और रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
JP Nadda: कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा (JP Nadda) ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी…
Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा शुरू होने के लिए कुछ दिन ही शेष…
Political Statements: विपक्षी नेता बीजेपी और एनडीए पर हमलावर हैं. तो वहीं बीजेपी और सहयोगी…
Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के भिंड पहुंचे कांगेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित…
PM Modi in Maharashtra: लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी तपिश लगातार तेज हो रही है।…
Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के…
This website uses cookies.