Advertisement
Rajasthan

Barmer Rape Case: दरिंदगी की हदें पार! Dalit महिला पर रेप कर फेंका एसिड

Share
Advertisement

Barmer Rape Case: एक औरत के साथ दुषकर्म कर उसपर ऐसिड फेंक दिया जाता है। पुलिस मामले पर FIR दर्ज नहीं करती, केस की गंभीरता बढ़ती है। और फिर मामला दर्ज भी होता है, फरार आरोपी को पकड़ लिया जाता है, और फिर नेता बयान बाजी करते हैं और इस पर शुरू होता है सियासी खेल।, लेकिन मसला ये है कि ऐसी खबरें कब तक हमारे अखबारों के फ्रंट पेज पर आएगी, कब तक टीवी स्क्रीन पर हेडलाइन बनती रहेगी।

Advertisement

हमारे देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। अब इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक ख़बर राजस्थान के बारमेड़ से सामने आई है। दरअसल, मामला बालोतरा का है। जहां, एक दलित महिला के साथ रेप जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया जाता है। इतना ही नहीं हैवान की हैवानियत यहीं नहीं रूकती, दुष्कर्म कर, महिला पर तेजाब डाल दिया जाता है, जिससे महिला से बूरी तरह से झुलस जाती है। आरोप लगते हैं, एक शकूर खान नाम के पड़ोसी पर।

आपके जहन में एक सवाल आएगा, की इतना सब हो गया, पुलिस ने क्या किया होगा? सब बताते हैं, लेकिन इस मामले को थोड़ा रिवाइंड करते हैं। जानते हैं कैसे आरोपी अराध की सीढ़ी चढ़ता गया? पीड़ित महिला के पति बताते हैं, कि घर पर कोई नहीं था, वो काम पर गए थे और बच्चे अपने स्कूल, पड़ोसी शकूर मौके का फायदा उठाकर घर में घूसा, वो महिला का रेप करता है, तेजाब डालता है और फरार हो जाता है। महिला को जोधपुर रेफर कर दिया जाता है, ताकि उसका इलाज अच्छे से हो सकें। पर महिला इलाज के दौरान दम तोड़ देती है।

पति FIR दर्ज करवाता है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती, इसी बीच मामला तूल पकड़ता है, और केस पहुंच जाता है, राजनीति के दरवाजे पर। आपको बता दें कि वसुंधरा राजे ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा, “राजस्थान में अब कोई सुरक्षित नहीं है। दलित और महिलाएं तो बिलकुल नहीं।”

इसी बीच आईए हम आपको राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की संख्या बताते हैं जो आपको हैरान कर देगी। NCRB यानी NATIONAL CRIME RECORD BUREAU की रिपोर्ट बताती है कि, प्रदेश में 2020 में 34,535 मामले सामने आए थे। जो 2021 में बढ़कर 40,738 हो गए थे।

आपको बता दें कि इस संख्या के साथ राजस्थान देश का दूसरा राज्य बना जहां, महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हो। पर अब देखना होगा कि सरकार और न्यायपालिका क्या एक्शन लेती है? क्या पीड़िता को इंसाफ मिलेगा? या ये मामला एक फाइल में बंद होकर हमेशा के लिए एक राजस्थान का एक काला दिन बन जाएगा।

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.