Advertisement
State

राजस्थान: अवैध संबंधों के शक में तीन भाईयों ने इकलौती बहन को उतारा मौत के घाट

Share
Advertisement

राजस्थान से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, धौलपुर में तीन भाईयों ने अपनी बहन के अवैध संबंध होने के शक के कारण उसे मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

राजस्थान के धौलपुर में बसई डांग थानाक्षेत्र स्थित निभी का ताल में एक महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान कर ली गई है। महिला की हत्या का आरोप उसी के तीन सगे भाइयों पर लगा है। मृतका के देवर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की प्रांरभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध मानी जा रही है।

बसई डांग थानाप्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान 35 वर्षीय अनीता प्रजापत के रूप में हुई है। वह आगरा की रहने वाली थी। इस संबंध में महिला के देवर ने केस दर्ज कराया है। महिला का पीहर आगरा के मधु नगर और ससुराल गणेश नगर दयाल बाग में है। महिला की शिनाख्त उसके देवर लखन कुमार ने की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनीता का पति मानसिक रूप से बीमार है। इसके चलते वह अपने पति को लेकर आगरा में ही किराए के मकान मे रह रही थी। वहां उसके दूसरे किराएदार से अवैध संबंध बन गए थे। पीहर पक्ष को उसके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस पर भाइयों ने महिला को समझाया भी। लेकिन उसका उस पर कोई असर नहीं हुआ। बीते 22 जून को महिला के भाई लोकेश, राजू और विकास उसे ससुराल से अपने साथ पीहर ले जाने की बात कहकर ले गए थे। उसके बाद शुक्रवार को बसई डांग इलाके के निभी का ताल में महिला का शव पड़ा मिला था।

महिला के पैर बंधे होने के कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। बाद में महिला की पहचान होने पर उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया गया है। अनीता अपने भाइयों की इकलौती बहन थी। अनिता के चार भाई हैं। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिज नों को सौंप दिया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े: ‘गहलोत करते हैं वोट बैंक पॉलिटिक्स’ उदयपुर में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना 

Recent Posts

Advertisement

Odisha: जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 400 लोग घायल, CM माझी ने मुआवजे का किया एलान

Odisha: उड़िसा के पुरी में रविवार को जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया.…

July 8, 2024

Earthquake: भूकंप के तेज झटको से हिली उत्तराखंड की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Earthquake: उत्तराखंड के चमोली में रविवार रात करीब 9 बजकर 9 मिनट पर भूकंप के झटके…

July 8, 2024

Mumbai Rains: मुंबई में बारिश का कहर, स्कूल बंद, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें रद्द

Mumbai Rains: मुंबई में आज सुबह में 1 बजे से 7 बजे के बीच विभिन्न…

July 8, 2024

PM Modi: आज से तीन दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे PM मोदी, ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से करेंगे मुलाकात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी…

July 8, 2024

Weather Update: UP-बिहार में 4 दिन होगी तेज बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 Weather Update: जुलाई महीने की शुरूआत होते ही कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है.…

July 8, 2024

‘राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं, अभी तक परिपक्व नहीं हुए और ना अभी तक…’, एमपी में बोले शिवराज सिंह चौहान

MP News: एमपी के भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री…

July 7, 2024

This website uses cookies.