22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन है। इस कार्यक्रम को लेकर देशभर में तैयारियां जोरो शोरों से जारी है। वहीं इस कार्यक्रम में बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर नेताओं को शामिल होने के निए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। ऐसे में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से इस दिन लोगों से घरों में दीप जलाने के साथ-साथ दिवाली मनाने की अपील की है। लेकिन इस बीच एक सवाल सभी को सता रहा है कि क्या 22 जनवरी को उन्हें आधिकारीक तौर पर छुट्टी(22 January Holiday or Not) दी जाएगी या फिर नहीं?
अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि क्या 22 जनवरी को आपके दफ्तर, स्कूल में आधिकारीक तौर पर छुट्टी होगी या फिर नहीं तो आपको बता दें कि फिलहाल सरकार की ओर से इससे संबंधित आधिकारीक तौर पर सूचना नहीं जारी की गई है। अलग-अलग राज्यों की सरकारों द्वारा इस संबंध में ऐलान किया जाने वाला है। इस समय राजस्थान में इस दिन को लेकर छुट्टी की चर्चा काफी जोरो शोरों के साथ की जा रही है।
चूंकी इस समय चारों ओर माहौल राममय हुआ है। इस दिन को लेकर चर्चा जोरो शोरों से की जा रही है। जिसे लेकर लोगों के मन में कोतुहल पैदा हो रहा है, कि आखिर राम मंदिर के उद्घाटन के दिन राजस्थान(Rajasthan News) में छुट्टी होगी या फिर नहीं। आपको बता दें कि इससे संबंधित अब एक फैसला सामने आया है। सीएम भजन लाल शर्मा की अध्यक्ष्ता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि इस दिन राजस्थान में छुट्टी नहीं होगी। लेकिन इस दिन ड्राई डे घोषित किया गया है। साथ ही राज्य में शराब और मीट की दुकानें बंद रहेगी।
22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा शासित राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। हालांकि यह छुट्टियाां स्कूली छात्रों के लिए रहने वाली हैं। इन 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा नाम शामिल है। इन्हीं 5 राज्यों में स्कूल में अवकाश का ऐलान किया गया। वहीं किसी भी कर्मचारियों की आधिकारीक तौर पर छुट्टी का ऐलान नहीं किया है। केवल गोवा में राज्य के कर्मचारियों की भी छुट्टी होगी।
यह भी पढ़ें:Bihar train viral video: पकड़ी गई चोर की चोरी, लोगों ने दी ऐसी सजा, बोला ‘छोड़ दो मेरा हाथ टूट जाएगा…’
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
Telangana: आंध्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का…
World Cup: रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले विश्व टी20 कप 2024 के…
Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में शुक्रवार देर रात भूकंप आया.…
Delhi Airport Roof Collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार…
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन बुधवार को हुई तेज बारिश से लोगों…
Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दी। अब…
This website uses cookies.