पंजाब विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करके आम आदमी पार्टी ने हर किसी को हैरान कर दिया था, अरविंद केजरीवाल ने इस जीत से ये बताने की कोशिश की थी कि आप को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी के अलावा अकाली दल को करारी शिकस्त देने के बाद अब केजरीवाल हरियाणा में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में अभी 1 साल से अधिक का समय है और आम आदमी पार्टी ने वहां अपना संगठन मजबूत करना शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को अपनी हरियाणा इकाई का गठन किया और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। हाल के वर्षों में गुप्ता राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं।
आप के राष्ट्रीय संगठन सचिव संदीप पाठक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ संक्षिप्त जुड़ाव के बाद आप में शामिल होने वाले हरियाणा के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पत्रकार से नेता बने अनुराग ढांडा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और बलबीर सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: Kejriwal in Gujarat: ‘बीजेपी और कांग्रेस का चल रहा ‘ILU-ILU’, गुजरात में अरविन्द केजरीवाल ने यूं साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…
Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…
PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…
Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…
Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…
Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…
This website uses cookies.