पंजाब सरकार ने प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें चंडीगढ़ के बर्ड पार्क में आज वहां आने वाले सभी पर्यटकों को फ्री एंट्री मिलेगी। हालांकि यह सुविधा सिर्फ आज के दिन के लिए ही लोगों को दी जाएगी और अन्य दिनों में एंट्री के लिए यहां टिकट के पैसे देने होंगे। यह फैसला सिर्फ आज के लिए इसलिए लिया गया है क्योंकि चंडीगढ़ बर्ड पार्क को शुरू हुए एक साल पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में आज बर्ड पार्क घूमने आने वालों की एंट्री फ्री कर दी जाएगी।
पिछले वर्ष से ये चंडीगढ़ बर्ड पार्क खुला हैं तब से ही भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते है। बता दें बर्ड पार्क शहर का मुख्य पर्यटन स्थल भी बना हुआ है। वहीं बर्ड पार्क को देखकर पर्यटक तो अनूठी यादें साथ ले जाते ही हैं पक्षी भी खूब चहक रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ने की मुख्य वजह ये भी है कि बर्ड पार्क में मौजूद पक्षियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।
16 नवंबर, 2021 को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने इस बर्ड पार्क का उद्घाटन किया था। बता दें नगर वन में बने इस बर्ड पार्क में 900 से अधिक विदेशी पक्षी रखे गए हैं। वहीं बीते मंगलवार यहां 15 नए बजरीगर बर्ड्स भी बर्ड पार्क में शामिल किए गए थे। इसी के साथ पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां नगर वन के एंट्री गेट पर टिकट काउंटर खोला गया है। बता दें यह बर्ड पार्क 6.5 एकड़ में फैला हुआ है।
Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…
Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…
Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…
CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…
Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…
CM Yogi in Fatehpur: 16 मई को बिंदकी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में यूपी के…
This website uses cookies.