Advertisement
Punjab

Punjab Election Result Live Updates: AAP 92 सीटों पर आगे, BJP 2 पर अटकी

Share
Advertisement

Punjab Election Result: पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। पंजाब के कुल 117 सीटों में से 91 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है। पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव हार गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं। अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर चुनाव जीत गई हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा चुनाव जीत गए हैं।

Advertisement

Punjab Election Result Live Updates:

6:02 PM – सुखबीर बादल ने स्वीकारी अपनी हार

पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। सुखबीर बादल 29024 वोटों से हार गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंउन लाखों पंजाबियों का हूं जिन्होंने अपनी निस्वार्थ मेहनत के लिए हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।

5:48 PM – AAP ने 79 सीटें जीतीं, 13 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक AAP ने 79 सीटें जीतीं और 13 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं और 5 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी ने 2 सीटें जीतीं और BSP और निर्दलीय पार्टी ने 1-1 सीट जीती है।

5:14 PM – AAP 92 सीटों पर आगे हैं

पंजाब में फिलहाल AAP 92 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि BJP को सिर्फ 02 सीटों पर बढ़त है। इसके अलावा कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है।

4.05 PM – पंजाब के बड़े चेहरों का हाल

  • NAVJOT SINGH SIDHU (Amritsar East)-6750 वोटों से हार
  • CHARANJIT SINGH CHANNI (Chamkaur Sahib)-7942 वोटों के हार
  • CHARANJIT SINGH CHANNI (Bhadaur)-37558 वोटों से हार
  • BHAGWANT MANN (Dhuri)-58206 वोटों से जीत
  • Amarinder Singh (Patiala)-19873 वोटों से हार
  • Sukhbir Singh Badal (Jalalabad)-29024 वोटों से हार
  • PARKASH SINGH BADAL (Lambi)-11396 वोटों से हार
  • ASHWANI KUMAR SHARMA (Pathankot)-7759 वोटों से जीत
  • Sidhu Moose Wala (Mansa)-63323 वोटों से हार
  • MALVIKA SOOD (Moga)-20915 वोटों से हार

3.11 PM – आप के खिलाफ साजिशें रची गई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में भारत माता की जय के नारे लगाए। CM केजरीवाल ने आगे कहा कि AAP के खिलाफ साजिशें रची गई। मुझे आतंकवादी बताया। अब नतीजों ने साबित किया है कि मैं आतंकवादी नहीं बल्कि भारत माता का सच्चा सपूत हूं।

3.05 PM – बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हार गए।

3.00 PM – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संबोधन शुरू

2.50 PM – दोपहर 3 बजे केजरीवाल का संबोधन

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दोपहर 3 बजे पार्टी दफ्तर में अपना संबोधन देंगे।

2:19 PM – नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हारे

पंजाब में बड़ा उलटफेर हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं। बता दें कि सिद्धू पंजाब में सीएम पद की रेस में भी रहे थे। अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर की जीत हुई है, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया की हार हुई है।

2:05 PM – आम आदमी पार्टी का जश्न शुरू

1:52 PM – भगवंत मान ने दी बधाई

आप सीएम फेस भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा- जिन्होंने आप को वोट नहीं डाला है, उनका भी धन्यवाद।

12: 39 PM – नवरोज सिंह सिद्धू ने आप को दी बधाई

चुनाव नतीजों के बीच पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट आया है। उन्होंने कहा- जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है। पंजाब की जनता का फैसला मंजूर है। आप को बधाई।

पंजाब में बहुमत के बाद केजरीवाल का ट्वीट

पंजाब में चुनाव नतीजे के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया है और भगवंत मान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। 

पटियाला सीट से हारे कैप्टन अमरिंदर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से हार गए हैं। पंजाब में फिलहाल आप पार्टी 89 सीटों पर आगे चल रही है। यहां पर बीजेपी को सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त मिली है।

चन्नी दे सकते हैं इस्तीफा

पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुमत की ओर जाती दिखाई दे रही है। अब चरणजीत सिंह चन्नी अपना इस्तीफा जल्द ही सौंप सकते हैं।

सीएम चन्नी अपनी दोनों सीटों पर पीछे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब दोनों ही सीटों पर पीछे चल रहे हैं। बता दें कि चन्नी ने इस बार चमकौर साहिब, भदौर सीट से चुनाव लड़ा था।

10:35 AM – पंजाब में कांग्रेस को आप ने कड़ी शिकस्त दी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में 88 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

9:23 AM – आप 62 पर आगे, कांग्रेस 17 पर आगे, अन्य 1 पर आगे, बीजेपी को 2 सीटों पर बढ़त

8: 58AM – आप 35 सीटों पर आगे, कांग्रेस 19, भाजपा+ 2 सीटों पर, अन्य 1 सीटों पर आगे, अकाली दल+ 7 सीटों पर आगे

8:41 AM – पंजाब में आप पार्टी 23 पर आगे, कांग्रेस 17 पर आगे, भाजपा 2 पर आगे, अकाली दल प्लस 5 पर आगे

8:26AM – बीजेपी 2, कांग्रेस 8 और आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर आगे

8:00AM – वोटों की गिनती शुरू

हाल के महीनों में जिस प्रकार पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक घमासान देखने को मिला, उसने कहीं ना कहीं कांग्रेस की छवि राज्य में खराब करने का काम किया। हालांकि अब देखना यह है कि जनता चन्नी को किस रूप में लेते हैं। पंजाब में कांग्रेस के साथ साथ बीजेपी और आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। साथ ही कई क्षेत्रीय पार्टियां भी चुनाव मैदान में है।

एग्जिट पोल के हिसाब से पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल सकता है। चुनावी सर्वे में इस बात की प्रबल संभावना जताई गई है। बता दें कि पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। एग्जिट पोल के हिसाब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ वोटरों का झुकाव होने की संभावना है। अनुमान लगाया गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को 70 के आसपास सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

हालांकि यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि पंजाब में किसकी सरकार बनेगी लेकिन बीजेपी के लिए पंजाब फतह करना अभी आसान नहीं है। पोल के हिसाब से बीजेपी का प्रदर्शन पंजाब में सबसे खराब रहने वाला है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए, सीतापुर में बोले CM योगी

CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…

May 7, 2024

‘मतदान खत्म होने के बाद EVM सील होने तक और उसके बाद…’, सपा की कार्यकर्ताओं से अपील

Lok Labha Election 2024: एक तरफ देशभर में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है…

May 7, 2024

This website uses cookies.