Advertisement

High Court: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

Share
Advertisement

High Court: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बता दें, मुख्य न्यायाधीश 13 अक्टूबर को सेवानिवृत हो चुके हैं। न्यायमूर्ति रितु बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश होंगी।

Advertisement

High Court: चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की है बाहरी

न्यायमूर्ति रितु बाहरी का जन्म 1962 में जालंधर में वकीलों के एक परिवार में हुआ।  उन्होंने कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़ से पढ़ाई की और 1985 में पंजाब विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई पूरी की और 1986 में एक वकील के रूप कार्य करना शुरु किया। उन्हें 16 अगस्त, 2010 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

पिता भी रह चुके हैं मुख्य न्यायाधीश

वर्तमान में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में रितु बाहरी दूसरी सबसे वरिष्ठतम जज के तौर पर सेवा दे रही थी। उनके पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस रह चुके हैं। रितु बाहरी के दादा सोमदत्त बाहरी भी पेशे से वकील थे। साथ ही उस समय के पंजाब प्रांत के शिमला विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे।

ये भी पढ़ें- Cabinet Meeting: पंजाब सरकार ने लिए कई अहम फैसले, मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *