Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लंबे समय बाद बर्फबारी हुई है। प्रदेश के लोग काफी समय से बर्फ का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आखिरकार लोगों का इंतजार पूरा हुआ और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
रोहतांग दर्रा, पांगी समेत हिमाचल के दूसरे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। शुक्रवार (26 जनवरी) सुबह अटल टनल रोहतांग और धुंधी इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी दी कि अटल टनल इलाके में करीब 1 इंच तक हिमपात हुआ है। लाहौल घाटी में भी कई जगह बर्फबारी हुई है। चंबा में हल्की सफेद चादर बिछी है।
बर्फ की वजह से अटल टनल की ओर जा रहे वाहनों की आवाजाही में रोक लगा दी गई है। सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को अनुमति दी जा रही है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी तक मौसम के खराब रहने के आसार है। शिमला की ओर से आने वाले एक हफ्ते तक हिमाचल मध्य और ऊंचे इलाकों के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। अनुमान जताया जा रहा है कि 1 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
बर्फ देख पर्यटक काफी खुश नजर आए। बता दें कि लंबे समय से बर्फ न हो पाने के कारण पर्यटक काफी मायूस नजर आ रहे थे। उन्हें बिना बर्फ का लुत्फ उठाए ही वापस जाना पड़ रहा था। लेकिन अब वे सबी बर्फ देख काफी खुश हैं। वहीं किसानों को भी अच्छी फसल की उम्मीद नजर आ रही है।
जिला | न्यूनतम तापमान |
---|---|
शिमला | 3.4 |
धर्मशाला | 6.2 |
मनाली | 2.3 |
डलहौजी | 2.7 |
कुफरी | 0.2 |
नारकंडा | -1.2 |
सोलन | 2.2 |
कल्पा | -2.5 |
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए
Lok Sabha Election phase 4 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13…
CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…
Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…
Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…
Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…
This website uses cookies.