Advertisement
Other States

मौसम विभाग ने चक्रवात जवाद के आज आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में पहुंचने की जताई संभावना

Share
Advertisement

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्‍युंजय महापात्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि चक्रवात जवाद आज उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में पहुंचने की संभावना है। जबकि चक्रवात जवाद के प्रभाव से ओडिशा के तटीय जिलों में कल रात से बारिश हो रही है। इसके प्रकोप से चक्रवाती तूफान के ओडिशा तट के पास पहुंचने पर बारिश और हवा की तीव्रता बढ़ जाएगी।

Advertisement

आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में पहुंचने की संभावना

भारतीय नौसेना ने नुकसान को कम करने के लिए बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया है। नौसेना चक्रवाती तूफान की आवाजाही पर नजर रखे हुए है। नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह राज्य प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। आपको बता दें कि नौसेना ने बचाव और राहत कार्यों के लिए 13 बाढ़ राहत दल और चार गोताखोर टीमों को जरुरत पडने पर सहायता देने के लिए रखा है।

बचाव और राहत अभियान हुए तेज

इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक अतुल करवाल का कहना है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार में एनडीआरएफ की 46 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एनसीएमसी को प्रारंभिक उपायों से अवगत कराया।

एनडीआरएफ की 46 टीमों को तैनात किया

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि तमाम मछुआरों की वहां समुद्र से सुरक्षित वापसी हेतु सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिसके साथ साथ तमाम साइक्लोन शेल्टर स्थल तैयार कर लिए गए है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम कभी भी अपना रूप बदल सकता है।

तूफान से निपटने के लिए की तैयारियों

सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक कैबिनेट सचिव राजीव गौबा (Cabinet Secretary Rajiv Gauba) ने कल राजधानी दिल्ली एनसीआर में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (National Crisis Management Committee) (एनसीएमसी) की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की थी। जिसमें उनहोंने चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की थी।

Recent Posts

Advertisement

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए, सीतापुर में बोले CM योगी

CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…

May 7, 2024

This website uses cookies.