Advertisement
Other States

Maharashtra News: NDRF की कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं बच पाया 5 साल का मासूम

Share
Advertisement

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक खेत में खुले बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मासूम को बचाने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) ने हर संभव प्रयास किए, लगातार ऑपरेशन चलाए जाने के बाद भी बच्चे की जिंदगी को नहीं बचाया जा सका।एनडीआरएफ ने सोमवार शाम को बचाव अभियान शुरू किया था।

Advertisement

बोरवेल में गिरे सागर की मौत


स्थानीय पुलिस के अनुसार, सागर का परिवार मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से अस्थायी रूप से अहमदनगर चला गया था। परिवार एक गन्ना काटने वाले ठेकेदार के यहां काम करता था। सोमवार शाम 4 बजे के आसपास सागर बोरवेल में गिर गया। ऐसा अनुमान लगाया गया कि हो सकता है कि खेलते समय वह बंद पड़े बोरवेल में गिर गया हो, जिसके बाद वह करीब 15 फीट की गहराई में फंस गया था। एक अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन को अब बंद कर दिया गया है, क्योंकि लड़के का निधन हो गया है। बोरवेल लगभग 200 फीट गहरा है। ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल पर एक एंबुलेंस और अन्य चिकित्सा सहायता तैयार रखी गई, लेक‍िन सागर को सकुशल नहीं न‍िकाला जा सका।

हापुड़ में कड़ी मशक्कत के बाद बचाई थी एक जिंदगी


इसी तरह जनवरी में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को बचाया गया था। यहां भी बच्चा बोरवेल के पास खेल रहा था, तभी वह अंदर गिर गया। एनडीआरएफ ने इस बचाव अभियान का भी नेतृत्व किया था, जो करीब चार घंटे तक चला था। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन और भोजन भेजा गया था।’

Recent Posts

Advertisement

Kasganj: राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Election 2024: इटावा में गरजे अमित शाह, पूछा- राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को?, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Election 2024: सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में गरजे PM मोदी, बोले- जीवन की आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए जिऊंगा

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बल्लारी में जनसभा…

April 28, 2024

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

This website uses cookies.