Advertisement
Other States

कर्नाटक के मंत्री MB पाटिल बोले- सिद्धारमैया ही 5 साल CM रहेंगे

Share
Advertisement

सिद्धारमैया कर्नाटक में 5 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। राज्य में ढाई-ढाई साल तक सत्ता के समझौते जैसा कोई फॉर्मूला नहीं है। कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने बताया कि ऐसा कोई प्रस्ताव होता तो पार्टी हाईकमान और महासचिव केसी वेणुगोपाल इसकी जानकारी प्रदेश इकाई को जरूर देते। 13 मई को कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135, BJP ने 66 और JDS ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। नतीजे आने के बाद कांग्रेस में CM पद को लेकर पांच दिन तक मंथन चलता रहा।

Advertisement

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच दावेदारी थी। आलाकमान ने सिद्धारमैया को चुना। डीके को सोनिया गांधी ने डिप्टी CM के लिए मनाया। 17 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिले थे। खड़गे और राहुल से मिलने के बाद आखिरकार सोनिया गांधी के कहने पर शिवकुमार डिप्टी CM पद के लिए माने। भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष अन्नामलाई ने 21 मई को दावा किया कि कर्नाटक सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी।

उन्होंने कहा- ‘मैं कर्नाटक सरकार को अब से एक साल बाद ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए देख रहा हूं। अगर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया 2024 तक नहीं लड़ते हैं, तो दोनों को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए, क्योंकि सरकार का ढांचा ही दोषपूर्ण है। दोनों नेता 2.5 साल के लिए CM रहेंगे, क्योंकि पार्टी में दोनों के 10-10 नेता हैं। यह किस तरह का ढांचा है?’

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.