Advertisement
Other States

Karnataka Election Results 2023: रामनगर सीट पर निखिल कुमारस्वामी पीछे

Share
Advertisement

कर्नाटक की रामनगर विधानसभा सीट को भी बेहद खास माना जा रहा है क्‍योंकि इसी रामनगर विधानसभा सीट से कर्नाटक को दो दिग्गज मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी मिले हैं। अब यहां से राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी चुनाव लड़ रहे हैं। निखिल कुमार स्वामी के खिलाफ कांग्रेस के इकबाल हुसैन और बीजेपी के गौतम गौड़ा मैदान में है। दो दशक से अधिक समय से ये सीट जेडी-एस का गढ़ रही है। रामनगर सीट के रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में निखिल पीछे चल रहे हैं।

Advertisement

रामनगर सीट पर कुल 205,031 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 102,027 और महिला वोटरों की संख्या 102,979 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 25 है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एचडी कुमारस्वामी विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 92,626 वोट मिले। कुमारस्वामी ने इस सीट पर 22,636 वोटों से जीत दर्ज की। इन्होंने कांग्रेस के इकबाल हुसैन को हराया। इस सीट पर हुसैन को 69,990 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार लीलावती रहीं। उन्हें 4871 वोट मिले।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार रात कहा था, ‘कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।’ कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।

Recent Posts

Advertisement

CSK vs SRH: रितुराज सेंचुरी से चूके, 98 रन बनाकर हुए आउट, चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए

CSK vs SRH: चेन्नई के कप्तान रितुराज गायवाड ने धमाकेदार पारी खेली है। हालांकि वो…

April 28, 2024

PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- ‘ये पहले जब भी हार जाते थे तो EVM को टोपी पहना देते थे…’

PM Modi: कर्नाटक के दावणगेरे में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र…

April 28, 2024

Kasganj: राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Election 2024: इटावा में गरजे अमित शाह, पूछा- राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को?, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Election 2024: सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में गरजे PM मोदी, बोले- जीवन की आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए जिऊंगा

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बल्लारी में जनसभा…

April 28, 2024

This website uses cookies.