Advertisement

रायगढ़ में खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

Share
Advertisement

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक घायल हुए हैं। हादसे की सूचना के बाद रायगढ़ एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत बचाव अभियान जारी है। घाटलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

हादसा पुणे-मुंबई राजमार्ग पर आज तड़के करीब चार बजे बोरघाट के शिंगरोबा मंदिर के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 40 से 45 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक के नियंत्रण खो देने पर बस घाटी में गिर गई। यह बस रात में पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई।

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। घायल यात्रियों को खोपोली नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि बस में और भी यात्री फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीमों का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *