नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के कोरियारी विशुनपुर गांव में छठियारी के दौरान हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। इस दौरान एक आठ वर्षीय मासूम की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद खुशियों से भरे आँगन में मातम पसर गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मृतक के पिता कमलेश पासवान ने बताया कि उसके गोतिया के घर में बच्चे का जन्म हुआ था। उसी का छठिहारी का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में गांव के कुछ युवक भोज के दौरान फायरिंग करने लगे। इस फायरिंग में पास खड़े उत्तम(8) के सिर में अचानक गोली लग गई। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेःBihar: जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चे ने तोड़ा दम
UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…
JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…
Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…
Char Dham Yatra 2024: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो…
Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…
This website uses cookies.