Advertisement
State

Jharkhand: गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच नक्सलियों ने पटरी को बम से उड़ाया

Share
Advertisement

Naxal Attack in Jharkhand: गुरुवार रात्रि गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच नक्सलियों ने बम विस्फोट कर रेल की पटरी उखाड़ दी। गनीमत रही कि घटना की समय से जानकारी हो गई और ट्रेन हादसा होते-होते बच गया। दरअसल नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इसी बीच इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।

Advertisement

Naxal Attack in Jharkhand: पोस्टर-बैनर लगाए

घटना गुरुवार रात 12:30 बजे की है। झारखंड में गोइलकेरा व पोसैता स्टेशनों के बीच नक्सलियों ने पटरी पर बम विस्फोट किया और पटरी उड़ा दी। आसपास पोस्टर और बैनर लगा दिए। इसके बाद शुक्रवार सुबह छह बजे तक हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग बाधित रहा। घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप कम मच गया।

किया है भारत बंद का आह्वान

इस हमले के बाद ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस को महादेवशाल स्टेशन पर रोका गया। बाद में गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। विस्फोट कारो नदी के समीप पोल संख्या 356/29ए और 31ए के बीच थर्ड लाइन पर किया गया।

रोका गया ट्रेन परिचालन

इस घटना के बारे में सीनियर डीसीएम गजराज सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे रेल मंडल में ट्रेनों का परिचालन रोका गया। सुरक्षाबल की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। पटरियों की जांच और आवश्यकतानुसार मरम्मत के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: PATNA: मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

Rajasthan: अकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत टूटकर गिरने से माँ बेटी समेत 3 की मौत, 3 घायल

Rajasthan: राजस्थान के हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयो का नयागाँव के रघुनाथपूरा मे…

May 11, 2024

Kanpur: इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर : CM योगी

Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है…

May 11, 2024

बिहार में बोले असम सीएम हिमंत… ‘हिन्दू राष्ट्र बना तो आधी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी’

Assam CM in Begusarai: बिहार के बेगूसराय स्थित बखरी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा…

May 11, 2024

रामद्रोही सिर्फ परिवार के लिये राजनीति करते हैं, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: राम भक्तों की राजनीति राष्ट्र के लिए होती है। वहीं रामद्रोहियों की राजनीति परिवार…

May 11, 2024

राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Pappu Yadav in Raebareli: लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सारे बड़े नेता अपनी…

May 11, 2024

‘PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है’, महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी… ‘मेरे भाई राहुल ने लोगों की समस्याओं…’

Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव…

May 11, 2024

This website uses cookies.