Advertisement
State

MP Local Election: भिंड में मतदान शुरू होने से पहले ही युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

Share
Advertisement

नई दिल्ली। पंचायती चुनावों में चंबल में पुलिस प्रशासन को जिसका डर था, उसकी शुरुआत हो चुकी है। भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मतदान शुरू होने से पहले ही एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है।  

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ज़िले के रुरई गांव में बिल्लू चौहान नाम के युवक की हत्या की गई है। घटना शनिवार अलसुबह की है। बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ।घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौक़े पर पहुँची है। एसडीओपी अवनीश बंसल का कहना है कि बिल्लू पर सात साल पहले सेंवडा में गांव के दो लोगों की हत्या का आरोप था। एक साल पहले ही वह जमानत पर छूटा था। चौहान परिवारों की आपसी रंजिश में उसका कत्ल हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी का कहना है कि इस हत्या का पंचायत चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद भी चुनावों से इसके संबंध की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे गांव में तनाव के बीच सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्वालियर-चंबल अंचल में पंचायत चुनावों में आपसी रंजिश को लेकर खून-खराबा होता रहा है।  

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.