Advertisement
State

दिल्ली: 4 जनवरी से शुरू होगा ‘मैं भी केजरीवाल जन संवाद’ आभियान: संदीप पाठक

Share
Advertisement

नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2023: आम आदमी पार्टी का “मैं भी केजरीवाल” हस्ताक्षर अभियान शनिवार को खत्म हो गया। यह अभियान 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक चला। आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने डोर टू डोर कैंपेन की सफलता और 4 जनवरी से शुरू होने वाले “मैं भी केजरीवाल” जन संवाद अभियान की ट्रेनिंग को लेकर पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलाई।

Advertisement

मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान के बाद अब AAP करेगी जन संवाद

बैठक में आम आदमी पार्टी के मंत्री इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक दिलीप पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ऋतुराज झा, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक राजेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक गुलाब सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर समेत दिल्ली के सभी विधायक शामिल हुए। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद रहे।

“AAP” के डोर टू डोर कैंपेन को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली की जनता ने दिया भारी प्यार और समर्थन: संदीप पाठक

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि मैं आप सबको बधाई देना चाहता हूं कि आपने “मैं भी केजरीवाल” हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारे डोर टू डोर अभियान को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। हमारी पार्टी दिल्ली में घर-घर तक पहुंचने में कामयाब रही है।

दिल्ली की जनता कह रही है कि हम अपने मुख्यमंत्री को किसी भी हालत में गिरफ़्तार नहीं होने देंगेः संदीप पाठक

हमने जितना सोचा था इस अभियान को उससे कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त हुई है। इस सफलता को और बड़ा बनाने के लिए अब हम दिल्ली में “मैं भी केजरीवाल जन संवाद” अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जन संवाद अभियान पूरी दिल्ली में 4 जनवरी 2024 से शुरू होगा। जन संवाद में आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक और पार्षद हिस्सा लेंगे। “मैं भी केजरीवाल” हस्ताक्षर अभियान की तरह ही हम सब लोगों को मिलकर जन संवाद अभियान को भी सफल बनाना है। जन संवाद में हमें दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति दर्ज करानी है।

हमें डोर टू डोर कैंपेन की तरह ही जन संवाद अभियान को भी सफल बनाना है: संदीप पाठक

राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि “मैं भी केजरीवाल” हस्ताक्षर अभियान को दिल्ली के लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन प्राप्त हुआ है। दिल्ली के लोगों का कहना है कि मोदी सरकार हमारे मुख्यमंत्री को जेल के अंदर बंद करने के लिए यह सभी षड्यंत्र रच रही है। हम अपने मुख्यमंत्री को किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं होने देंगे।

मोदी सरकार हमारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए षड़यंत्र रचती है

जो अच्छे काम हमारे लिए अरविंद केजरीवाल ने किए हैं वह काम किसी और मुख्यमंत्री ने नहीं किए। हम अपने मुख्यमंत्री से बहुत प्यार करते हैं, उन्हें हमने दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है। अगर मोदी सरकार षड्यंत्र करके हमारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेती है तो केजरीवाल जी को किसी भी हालत में अपना इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए। अगर मोदी सरकार हमारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेती है तो उनके साथ हम भी जेल में जाएंगे।

मोदी से सवाल पूछने वालों को कर दिया जाता है सस्पेंड

डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि हमारे नेताओं ने दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की तानाशाही से अवगत कराया। हमने दिल्ली के लोगों को बताया कि किस तरीके से मोदी सरकार आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। हमने लोगों को बताया कि आज जो भी मोदी सरकार से सवाल पूछता है या तो उसको सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

हम ईमानदारी की लड़ाई लड़ते हैं

मोदी जी अगर किसी से डरते हैं तो वह अरविंद केजरीवाल जी हैं। मोदी जी ने इसी डर के चलते अब अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने की साजिश रची है। भाजपा केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने के बाद पार्टी को तोड़ना चाहती है। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि ना हम पहले कभी झुके थे और ना हम आगे कभी झुकेंगे। अगर हमारे सारे नेताओं को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा तब भी हम ईमानदारी और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे। मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान की आज पूरी दिल्ली में चर्चा हो रही है।

प्रेस विज्ञप्ति

आम आदमी पार्टी

दिल्ली

Recent Posts

Advertisement

इंडी… अराजकता,भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन- सीएम योगी

CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…

May 19, 2024

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवभगत होती है- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…

May 19, 2024

कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ… भी नहीं मालूम- पीएम मोदी

PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…

May 19, 2024

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

बच्चों से मिले सीएम योगी, किया दुलार, श्रद्धालुओं से पूछी कुशलक्षेम

CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…

May 19, 2024

This website uses cookies.