Advertisement
Madhya Pradesh

क्या कूनो नेशनल पार्क से शिफ्ट होंगे चीते? केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिया जवाब

Share
Advertisement

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने कूनो नेशनल पार्क का दौरा किया। भूपेंद्र यादव ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही कूनो से विस्थापित किए गए बागचा गांव पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। केंद्रीय वन मंत्री ने फिलहाल चीतों को दूसरे राष्ट्रीय उद्यानों में शिफ्ट करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले कूनों में चीता प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसे यही सक्सेस किया जाएगा। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आवश्यकता पड़ने पर दूसरे स्थानों के बारे में सोचा जाएगा।

Advertisement

चीतों की लगातार मौत होने के मामले में सवाल पूछने पर वह बिना जवाब दिए ही चले गए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि हमारे अधिकारी और हमारी टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। मैं खुद कई बार यहां आकर स्थितियां देखता हूं। सब लोग ठीक तरह से काम कर रहे हैं, चीता प्रोजेक्ट को सबसे पहले कूनो नेशनल पार्क में शुरू किया गया था, यहीं पर इसे डिवेलप किया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरी जगह भी व्यवस्थाएं रखनी पड़ती हैं, इस पर दूसरे चरण में काम किया जाएगा।

दो महीने में इन चीतों की हुई मौत

26 मार्च: नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत।

23 अप्रैल: साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता उदय ने दम तोड़ा।

9 मई: मादा चीता दक्षा की मौत। उसे साउथ अफ्रीका से लाया गया था।

23 मई: नामीबिया की ज्वाला के एक शव की जान गई।

25 मई: ज्वाला के दो और शावकों की मौत हुई।

अब कूनो में 18 चीते बचे

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.