Advertisement
Madhya Pradesh

एमपी-राजस्थान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का क्या है नया प्लान

Share
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से कांग्रेस के हौसले बुंलद हैं। पार्टी को भरोसा है कि इस जीत पर फायदा पांच राज्यों के विधानसभा और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा। पर इस जीत का असर पार्टी संगठन पर भी नजर आएगा। गृह राज्य कर्नाटक में जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कद और रुतबा बढ़ा है। संगठन पर उनकी पकड़ को मजबूती मिली है। खड़गे के लिए यह जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि करीब चार दशक बाद किसी पार्टी अध्यक्ष को अपने गृह राज्य में जीत मिली है।

Advertisement

इससे पहले राजीव गांधी के पार्टी अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस ने 1985 में यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद किसी पार्टी अध्यक्ष के गृह राज्य में कांग्रेस जीत का परचम नहीं लहरा पाई। पार्टी के एक नेता के मुताबिक, इससे संगठन में खड़गे और मजबूत हुए हैं। कांग्रेस नेता मानते हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का असर पार्टी संगठन में फेरबदल और कांग्रेस कार्यसमिति के गठन पर भी नजर आएगा। आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में पार्टी की कमान संभालने के बाद खड़गे हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में पार्टी को जीत दिलाने में सफल रहे हैं।

ऐसे में उन्हें ऐसी टीम की जरूरत है, जो पार्टी को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ और तेलंगाना में जीत दिला सके। पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभी अपनी नई टीम का गठन नहीं किया है। कांग्रेस कार्यसमिति का भी गठन होना है। रायपुर महाधिवेशन में पार्टी ने सीडब्लूसी के सदस्यों की संख्या में वृध्दि करते हुए समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व की बात की थी।

Recent Posts

Advertisement

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

This website uses cookies.