Advertisement
Madhya Pradesh

आज भोपाल के अंबेडकर पार्क में वन कर्मचारी करेंगे 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ (Madhya Pradesh Forest Employees Union) का आज प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में कर्मचारी धरना देंगे। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी बंदूक, रिवाल्वर, वाहन और बस्ता जमा कराएंगे। मांग नहीं मानी गई तो 5 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों ने पांच चरणों में आंदोलन का ऐलान किया है। आज आंदोलन का तीसरा चरण, चौथा चरण 1 से 5 मई को होगा।

Advertisement

वन विभाग के कर्मचारियों को राजस्व व पुलिस के समान वेतनमान दिया जाए।

वन कर्मचारियों को सशस्त्र बल घोषित कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदान किए जाएं।

वनरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक तक सभी को वर्दी अनिवार्य की जाए।

समस्त वन रक्षकों को ग्रेड पे 1900/5680 का लाभ दिया जाए और जिन्हें लाभ प्राप्त हो गया है, उनकी वसूली पर रोक लगाई जाए।

स्थाई कर्मी, वनरक्षक और वन क्षेत्रपाल के संशोधित भर्ती नियम को स्वीकृति प्रदान कर लागू कराया जाए।

स्थाई कर्मी को चतुर्थ श्रेणी में समायोजित कर सातवां वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति और वर्दी प्रदान की जाए

वन कर्मचारियों को 5000 रुपये वर्दी भत्ता प्रदान किया जाएवन भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों राजनीतिक और भूमाफिया से वन कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान किया जाए।

वन कर्मचारियों को पौष्टिक भत्ता, नक्सली क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को नक्सली भत्ता और टाइगर रिजर्व की बीटों में दो वन रक्षकों की पदस्थापना की जाए।

राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्यों में कार्यरत कर्मचारियों को केंद्र के अनुसार राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएं, 2005 के बाद के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

वन कर्मचारियों की सेवा को तकनीकी सेवा घोषित कर 12 घंटे की ड्यूटी तय की जाए।

वन सेवा के दौरान कर्मचारी की मौत होने पर वन शहीद का दर्जा दिया जाए, परिवार को 1 करोड़ की राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएं।

Recent Posts

Advertisement

झारखंडः कांग्रेस नेता और मंत्री आलमगीर की गिरफ्तारी पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

ED arrest Aalamgir: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता…

May 15, 2024

पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने लोगों से कहा… करेंगे समस्याओं का समाधान, मिला समर्थन

Meeting with Public: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल…

May 15, 2024

यूपीए सरकार ने अल्पसंख्यक वोट के डर से बम धमाकों का विरोध भी नहीं किया- गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah interview: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट और पुलवामा के मुद्दे दोबारा…

May 15, 2024

गर्मी के मौसम में रहना चाहते हैं हेल्दी, तो इस फूड आइटम्स से बनाएं दूरी

Foods to Avoid Summer: गर्मियों में मौसम में हेल्दी रहने के लिए सबसे आवश्यक है…

May 15, 2024

‘वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ’, दिल्ली के वोटर्स के लिए CTI की जबरदस्त पहल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं।…

May 15, 2024

इस चुनावी महाभारत में ‘दुर्योधन’ और ‘दुशासन’ के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में पीएम मोदीः सीएम योगी

CM Yogi Jalaun: 15 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई…

May 15, 2024

This website uses cookies.