Advertisement
Madhya Pradesh

Success Story: किसान की बेटी बनी मिसाल, सिविल जज बन बनाया रिकॉर्ड

Share
Advertisement

Success Story: हमारे आस-पास ऐसी कई कहानिया कई ऐसे लोग है जो उदाहरण है जिन्होंने बहुत सी परिस्थितियो से जूझकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश  की रहने वाली निशा कुशवाहा ने MPPSC सिविल जज परीक्षा पास करके जज का पद हासिल किया है। निशा  एक गरीब परिवार से हैं। उनकी सक्सेस स्टोरी सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

Advertisement

मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो राह भी अपने आप तैयार हो ही जाती है। यह कहानी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की रहने वाली निशा कुशवाहा की है।  निशा के पिता सीताराम कुशवाहा किसान है। उनके लिए अपने 5 बच्चों को शिक्षा प्रदान करना बहुत महनत का काम था। लेकिन उनकी दूसरी नंबर की बेटी निशा ने जज बनकर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर दिया है।

बेटी के लिए पिता का त्याग

निशा के पिता सीताराम कुशवाहा के पास केवल 2 एकड़ की जमीन है। उसमें परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना कोई आसान काम नही था। 4 बेटियों और एक बेटे के पिता सीताराम ने खेती के अलावा एक निजी होटल में काम करना भी शरू कर दिया था। डबल मेहनत कर उन्होंने बच्चो कि शिक्षा में कोई कमी नही आने दी। 

गोल्ड मेडलिस्ट थीं निशा

निशा ने एक प्राइवेट स्कूल से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है. फिर सेवा सदन महाविद्यालय से उन्होंने बीकॉम की डिग्री हासिल की. उसके बाद सेवा सदन लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की. निशा कुशवाहा देवी अहिल्या बाई यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट थीं. प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

ये भी पढ़ें: Air India: स्वीडन में फंसे यात्रियों को भारत लाने के लिए फ्लाइट भेजेगा

Recent Posts

Advertisement

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

This website uses cookies.