Advertisement
Madhya Pradesh

सांस्कृतिक विरासत में शामिल हो सकती है नर्मदा परिक्रमा

Share
Advertisement

MP News: राजधानी भोपाल में आज यूनेस्को की दो दिवसीय सब-रीजनल कॉन्फ्रेंस की शुरुआत होगी। जिसमें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। जिसमें एक अहम फैसला भी लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध नर्मदा परिक्रमा को दुनिया की सांस्कृतिक विरासत में शामिल करवाया जा सकता है।

Advertisement

इसके लिए शिवराज सरकार ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। मध्य प्रदेश संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से यह प्रस्ताव भेजा गया है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ यूनेस्को नई दिल्ली के ऑफिस-इन-चार्ज हिजकिल लामिनी और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर इन मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किये जाएंगे, जिसमें भारत सहित भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका सहित अन्य कई देशों के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि विश्व विरासत स्थलों के संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्धियों और चुनौतियों एवं आगामी रणनीति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसी में नर्मदा परिक्रमा पर विचार किया जाएगा।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध नदी नर्मदा की परिक्रमा की जाती है। यह देश और दुनिया की एक मात्र ऐसी नदी है, जिसकी परिक्रमा होती है। मध्य प्रदेश के अमरकंटक से गुजरात के भरूच तक नर्मदा परिक्रमा का मार्ग है। जो करीब 2600 किलोमीटरका मार्ग होता है। पैदल परिक्रमा में 3 से 4 महीने का समय लगता है। नर्मदा परिक्रमा के अलावा इंदौर की गैर का प्रस्ताव भी भेजा गया, जबकि मैहर के 106 साल पुराने बैंड का प्रस्ताव भी भेजा गया है, इसके अलावा गोंड पेंटिंग और आदिवासी गीतों का प्रस्ताव भी भेजा गया है। बता दें कि यह सभी मध्य प्रदेश की पुरानी विरासत हैं।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.