Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: BJP विधायक के गले में बसपा का दुपट्टा क्या है वजह?

Share
Advertisement

MP News: इसी वर्ष मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के लिए अब कुछ ही समय शेष है, ऐसे वक्त में नेता सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करते हैं। चाहे अपनी पार्टी से बगावत ही क्यों ना करनी पड़ जाए। चंबल अंचल में सत्ता में बने रहने के लिए नेता पार्टी बदलने से भी कतई चूकते नजर नहीं आते हैं।  इसी बीच सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बहुजन समाज पार्टी(BSP) कार्यकर्ताओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। फोटों में उन्होंने भगवा गमछा पहना हुआ है इसके साथ ही बसपा का नीला दुपट्टा गले में डाले हुए है।   

Advertisement

 बताया जा रहा है वायरल फोटो गुरुवार का है। फोटो में वह भगवा गमछे के साथ मायावती और काशीराम का फोटो वाला दुपट्टा पहने नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि संजीव सिंह ने 10 महीने पहले ही बसपा का दामन छोड़ दिया था और बीजेपी का दामन थाम लिया था। फिलहाल वे भिंड विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं। चुनावी साल में उनकी इस प्रकार की फोटो ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल सी पैदा कर दी है।

संजीव सिंह ने दी प्रतिक्रिया

हालांकि इस तस्वीर को लेकर विधायक संजीव सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमने पार्टी जरूर बदल ली है लेकिन हमारे लिए भिंड की जनता एक समान है। अगर वह सम्मान से उनको गमछा पहना रही है तो इसमें क्या हर्ज है। उन्होने कहा मैंने जनता का सम्मान रखा है।  जब पार्टी बदलने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल बीजेपी के साथ कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़े:MP News: एक रात में कटी 18 किसानों के वाटर पम्प पहले भी वारदातें हुई

Recent Posts

Advertisement

Bihar : नीरज का तेजस्वी पर तंज… ‘कहां है आपका लोकेशन… जिस गोला पर हैं वहीं से ट्विटर ज्ञान देते रहिएगा’

Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…

July 5, 2024

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : देसी शादी में लगेगा विदेशी तड़का

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…

July 5, 2024

Allegation : वीडियो बनाने पर एसडीएम ने की पत्रकार से मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा

Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी कोर्स, मदरसा शिक्षक परिषद के अध्यक्ष बोले – ‘415 रजिस्टर्ड मदरसों में..

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…

July 5, 2024

Hathras Stampede News : पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा – ‘मुआवजा सही मिलना चाहिए’

Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…

July 5, 2024

This website uses cookies.