Advertisement

MP NEWS: इन्हें कर्ज का ब्याज चुकाने…’,कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार पर बोला हमला

Share
Advertisement

MP NEWS: कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज के बोझ में दबाने की बजाय प्रदेश पर मौजूदा कर्ज को चुकाने और कर्ज मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में पहले करें।

Advertisement

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार के बारे में एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लगातार कर्ज लेकर ठेका देने और कमीशन बटोरने में लगी रहती है और जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि प्रदेश की जनता को और अधिक कर्ज के बोझ में दबाने की बजाय प्रदेश पर मौजूदा कर्ज को चुकाने और कर्ज मुक्त मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में पहल करें।

मध्यप्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष : कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 88 हजार 450 करोड़ रुपये कर्ज लेने जा रही है। इसके पहले मध्य प्रदेश पर 3.50 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है। वर्तमान में प्रस्तावित कर्ज के बाद मध्य प्रदेश पर लगभग 4.38 लाख करोड़ का कर्ज हो जाएगा। कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश सरकार की हालत यह हो चुकी है कि अब इन्हें कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ता है। यह गलत आर्थिक नीतियों और निर्णयों की देन है।

ये भी पढ़ें: Noida Rains: आज दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश, सड़कों पर जलजमाव से भीषण जाम में फंसे लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *