Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: ‘निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा गलत, BJP का काम धर्म शास्त्रों के विरुद्ध’- दिग्विजय सिंह

Share
Advertisement

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा भाजपा लोकसभा चुनाव का फायदा लेना चाहती है इसलिए निर्माणाधीन मंदिर की ही प्राण प्रतिष्ठा कर दी। ये धर्म शास्त्रों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 10 से 15 सीटें जीत सकती है, अगर मशीन न हो तो, आप समझ सकते हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह रतलाम के डेलनपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।

Advertisement

MP News: महाराष्ट्र की राजनीति के बारे में कही ये बातें

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे देश की सरकार गिराने और सरकार बनाने का काम कर रही है। खेला केवल बिहार में ही नहीं पूरे देश में हो रहा है। आपने देखा होगा कि अजित पवार जी के खिलाफ तीन दिन पहले कह रहे थे कि सात हजार करोड़ घोटाले वाले को जेल भेजेंगे और महाराष्ट्र में तीन दिन बाद उपमुख्यमंत्री बना दिया गया।

नीतीश कुमार और अमित शाह को लेकर बोले-

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आसाम के मुख्यमंत्री जिनके बारे में पूरी भारतीय जनता पार्टी ने सबसे भ्रस्ट मुख्यमंत्री उपाधि दी थी। वही आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। अभी आपने वीडियो देखे होंगे। आज से दो साल पहले नीतीश जी कह रहे थे कि मैं अपने जीवन के आखिरी सांस तक कभी बीजेपी से समझौता नहीं करूंगा। वहीं अमित शाह जी कह रहे हैं कि बता दीजिए नीतीश कुमार और लल्लन जी को कि आपके लिए भाजपा के दरवाजे सदैव के लिए बंद कर दिए गए हैं।

MP News: भगवान राम को अपमानित कर रही BJP

कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने कहा कि भाजपा भगवान राम को अपमानित कर रही है। धर्म का उपयोग राजनीति में करना भी अपराध है। सभी धर्म एक ही रास्ता बताते हैं वो रास्ता है इंसानियत का, भलमनसाहत का। हमारे धर्म के नारे भी वही है प्राणियों में सद्भावना हो। क्या भाजपा आरएसएस और विहिप जिस रास्ते पर जा रही है क्या यह सद्भावना का रास्ता है? राम मंदिर कभी इन का विषय नहीं रहा।

यह भी पढ़ें:Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज, 1948 में गोडसे ने मारी थी गोली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

Jaunpur: सपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक बाबा दुबे ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Jaunpur: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है. वहीं इस…

May 11, 2024

Rajasthan: अकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत टूटकर गिरने से माँ बेटी समेत 3 की मौत, 3 घायल

Rajasthan: राजस्थान के हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयो का नयागाँव के रघुनाथपूरा मे…

May 11, 2024

This website uses cookies.