Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: 10 जून को आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि, 8 जून को विशेष ग्राम सभाएँ

Share
Advertisement

लाड़ली बहना योजना की राशि 10 जून को महिलाओं के खाते में आएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। यह बहनों का जीवन बदलने वाली योजना है। इसमें सभी तैयारियां तय समय से होनी चाहिए। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि योजना का शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर से होगा जिसमें सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में 1 करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण 7 जून तक किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में 8 जून को विशेष ग्राम सभाएं होगी। जन-प्रतिनिधियों द्वारा 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाड़ली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। शेष स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शाम को 6 बजे जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश कार्यक्रम को देखेगा वातावरण उत्साह से भरा होगा। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएं।

उन्होंने बताया कि 1209 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का आहरण कर बैंक में 5 जून को जमा करा दी जाएगी। बताया गया कि राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाड़ली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियां भी होंगी।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.