Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: CM शिवराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पर दर्ज हुआ मामला

Share
Advertisement

MP News:  कांग्रेस के मोदी सरकार के विरोध में किए गए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता ने CM शिवराज सिंह चौहान को लेकर अपशब्द कहे थे। जिसे लेकर बीजेपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने वाले कांग्रेसी नेताओं पर आपत्ति जताते हुए केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और अब कांग्रेस नेता को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Advertisement

इंदौर डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि यह टिप्पणी एक धरना प्रदर्शन के दौरान की गई थी। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कांग्रेसियों पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। फरियादी की शिकायत के आधार पर चंद्रशेखर पटेल पर विजयनगर थाने में धारा 341, 505 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आज होगी कोर्ट में पेशी

डीसीपी ने जानकारी दी कि एक और प्रकरण कांग्रेस नेता राजू भदौरिया, चिंटू चौकसे पर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन देकर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगाकर कार्य करने पर पुलिस थाना विजयनगर ने प्रकरण क्रमांक 217/2023 धारा 188 के अंतर्गत दर्ज कर जांच में लिया था। जिसके बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने वाले कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर पटेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस पटेल को आज शनिवार न्यायालय में पेश करेगी।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कराई FIR

बता दें कि इंदौर के सत्यसाई चौराहे पर शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया था। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता चंद्रशेखर पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग किया था। जिसका वीडियो सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ देर शाम जमा हो गए थे।

रणदीवे ने की थी गिरफ्तारी की मांग

इस दौरान रणदीवे ने कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर पटेल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहे जाने को लेकर शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की थी। नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं उनके विरुद्ध इस तरह की भाषा का प्रयोग करना प्रदेश की करोड़ों जनता का अपमान है।

ये भी पढ़े: CM शिवराज सिंह ने की गिरिराज जी की परिक्रमा

Share
Published by
Richa Singh

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.