Advertisement
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में पेश किया बजट

Share
Advertisement

MP: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में बजट पेश किया है। यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। बजट में महिलाओं, यूथ और किसानों पर स्पेशल फोकस किया गया है। खासकर महिलाओं के लिए शिवराज सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं में 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान है।

स्टूडेंट्स को भी ध्यान में रखा गया है। फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। प्रदेश में 15 साल पुरानी गाड़ियां अब नहीं चल सकेंगी। अप्रैल से नीति लागू हो जाएगी। मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थानों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

यह बजट (2023-2024) 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है। पिछले साल (2022-23) में बजट 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री 1 घंटा 50 मिनट बोले। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार ई-बजट (पेपरलेस) बजट आया। विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने इसे टैबलेट पर पढ़ा। मंत्रियों और विधायकों को भी टैबलेट दिए गए थे।

Advertisement

Recent Posts

Advertisement

Gorakhpur: आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा, गोरखपुर में बोले- सीएम योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…

May 10, 2024

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को बताया झूठा, शिवराज चौहान की करी जमकर तारीफ

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…

May 10, 2024

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

आखिर कहां सेंड किए जा रहे थे हॉस्टल की छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो, हुआ खुलासा हो तो…

Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

May 10, 2024

This website uses cookies.