Advertisement
Madhya Pradesh

MP Elections 2023 Live: 230 सीटों पर शाम 6 बजे थम गई वोटिंग, उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Share
Advertisement

MP Elections 2023 Live: मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। इस बार 2,533 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मध्यप्रदेश में मुकाबला मुख्य रुप से बीजेपी और कांग्रेस में है। जहां एक तरफ बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों के भविष्य के लिए ये चुनाव बेहद अहम है। तो वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

Advertisement

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रदेश की 5.60 करोड़ में से 71 % से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। आयोग की तरफ से बताया गया कि शाम 6 बजे के बाद भी कई जगह मतदान जारी था। दरअसल कई लोग कतारों में लग कर मतदान का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश में 64626 से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। इसमें 252 और एक थर्ड जेंडर समेत 2533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

मध्यप्रदेश में सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई

मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। हालांकि शाम 6 बजे के पहले मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके वोटर वोट डाल सकेंगे। प्रदेश में शाम 6 बजे तक 71.16 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

अच्छा मतदान हो रहा है। जनता जागरूक हुई है – भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “अच्छा मतदान हो रहा है। जनता जागरूक हुई है और जनता को देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का एहसास है।मेरी अपील है कि सभी लोग अपने मताधिकार का उपयोग कीजिए… ये लोकतंत्र का त्योहार है जहां हमें खुलकर आगे आना चाहिए… “

मध्य प्रदेश में विकास के मुद्दे पर किया वोट- लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर वोट डालने के बाद कहा कि मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया है।

मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले में हुई वोटिंग खत्म

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के मतदान केंद्रों पर वोटिंग समाप्त हो गई। बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित तीन सीटों- बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान 3 बजे खत्म हो गया। मंडला जिले के नक्सल प्रभावित 55 और डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों पर भी मतदान 3 बजे थम गया था।

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत वोटिंग

सबसे अधिक वोट प्रतिशत- 82% आगरा के मालवा में

सबसे कम वोट प्रतिशत- 56.24% आलीराजपुर जिले में

युवक पर हाथ उठाते नजर आए मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल में मतदान केंद्र हिंद कॉन्वेंट स्कूल में विवाद का एक वीडियो सामने आया। जिसमें मंत्री विश्वास सारंग युवक पर हाथ उठाते हुए नजर आए। इंदौर-4 विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। वीडियो में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। छतरपुर के राजनगर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा की गाड़ी चला रहे पार्षद की कुचलने से मौत हो गई। इस मामले में बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके 18-20 साथियों पर केस दर्ज किया गया है।

हार्ट अटैक से 3 लोगों की मौत

उज्जैन और खरगोन में हार्ट अटैक से एक-एक वोटर की, तो रायसेन के सिलवानी में पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हरदा में पोलिंग बूथ पर करंट से एक युवक की जान चली गई। इंदौर के महू में भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेसियों पर तलवार से हमला कर दिया। छिंदवाड़ा में बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद नकुलनाथ को भाजपाइयों ने रोक दिया। इस पर हंगामा हो गया। मुरैना जिले के दिमनी के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हो गई।

सबसे अधिक वोट प्रतिशत- 70.27% शाजापुर जिले में

सबसे कम वोट प्रतिशत- 45.34% भोपाल में

मध्य प्रदेश में 3 बजे तक 60.52% मतदान हुआ

ग्वालियर- 51%

इंदौर- 54.89%

उज्जैन-61.11%

नरसिंहपुर-63.98%

इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे द्वारा कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने के मामले में जूनी इंदौर SP, देवेन्द्र सिंह धुर्वे ने बताया, “कुछ समय पहले सिंधी कॉलोनी में मारपीट की सूचना मिली थी। फरियादी(विलियम्स) को थाने लाया गया है, जिसकी ओर से FIR दर्ज़ की जा रही है। फरियादी ने बताया कि एकलव्य सिंह गौड़ और उनके कुछ साथियों ने उनके साथ मारपीट की है। अभी कार्रवाई की जा रही है… “

मुरैना में वोट डालने का किया बहिष्कार

मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र की महाटोली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बड़ापुरा गांव में 734 ग्रामीण मतदाताओं द्वारा पोलिंग बूथ नंबर 301 पर मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले स्कूल नहीं तो वोट नहीं। पिछले 10 वर्षों से बंद पड़े प्राइमरी स्कूल की मांग को लेकर वोट डालने का बहिष्कार किया है। गांव में कुशवाह समाज के लोग निवास करते हैं।

मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 45.40 फीसदी मतदान हुआ है। आपको बता दें सबसे ज्यादा वोटिंग बालाघाट में हुई है और सबसे कम वोटिंग भोपाल में हुई है।

बालाघाट- 54.47%

भोपाल- 32.83%

इंदौर में भिड़े बीजेपी- कांग्रेस समर्थक

इंदौर की विधानसभा सीट 4 पर बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया है। लिस ने स्थिति बिगड़ते देख दोनों ही पार्टी के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया।

छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, समर्थक की हत्या

छतरपुर जिले की राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह पर देर रात हमला हुआ। इस दौरान उनके समर्थक सलमान खान की हत्या कर दी गई। कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इस घटना की दास्तां सुनाते सुनाते जोर जोर से रोने लगे। 

मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 45.40 फीसदी मतदान हुआ

मतदान के दौरान मध्य प्रदेश में महु सीट पर बवाल हो गया। यहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों के जख्मी होने की खबर है।

रीवा में 99 वर्ष की उम्र में सुरेंद्रमणि त्रिपाठी ने किया मतदान

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे तक 32.39 फीसदी वोटिंग हुई है। प्रदेश में मतदान के दौरान हुई हिंसक घटनाओं पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कुछ शिकायतें हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करेगा।”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

MP में 11 बजे तक 28.25% वोटिंग हुई

सबसे ज्यादा मतदान आगर मालवा में 32.39%

भोपाल – 19.3%

छिंदवाड़ा – 30.49%

गुना- 28.75%

ग्वालियर- 22.44%

इंदौर – 21.83%

जबलपुर – 25.94%

मुरैना – 26.87%

नरसिंहपुर -29.64%

उज्जैन – 29.14% मतदान

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को पसंद किया जा रहा है और इसके आधार पर मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि भाजपा मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी।”

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने आज अपने पैतृक निवास डूंडा, टीकमगढ़ में वोट डाला।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता। लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।”

वोट डालिए मुफ्त में पोहा खाइये इंदौर में आज सुबह 9 बजे से पहले मतदान करने वाले लोगों को मुफ्त पोहा बांटा गया।

भिंड में BJP प्रत्याशी पर पथराव

भिंड के मानहड़ गांव पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर पथराव हुआ है। बचाव में शुक्ला के गनर को हवाई फायर करना पड़ा। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 27.62 प्रतिशत मतदान हुआ

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

विधानसभा चुनाव के दौरान छिंदवाड़ा के बरारीपुरा में सांसद नकुलनाथ को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बीजेपी नेता विजय पांडे ने प्रवेश नहीं करने दिया। दरअसल उनका कहना था कि वह बाहरी हैं और उनका भूत संसार विधानसभा में है। वे अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में बेवजह प्रवेश नहीं कर सकते। सांसद नकुलनाथ सुबह शिकारपुर में वोटिंग के बाद छिंदवाड़ा शहर में विभिन्न मतदान केंद्र में भ्रमण कर रहे थे।

भोपाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, “सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है…कहीं मतदान बाधित नहीं है, सभी जगह मतदान चल रहा है। प्रदेश में अभी तक 11.95% मतदान हुआ है…”

मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11.95 फीसदी मतदान हुआ है।

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने मतदान बूथ संख्या 194 पर अपना वोट डाला।

CM शिवराज सिंह ने डाला वोट

सीएम शिवराज सिंह ने पत्नी साधना के साथ बुधनी में मतदान किया। इससे पहले उन्होंने कहा, हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है, मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के एक मंदिर में पूजा की।

दतिया: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला।

विजयवर्गीय ने डाला वोट

Indore: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान जारी है।भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने अपना वोट डाला। बता दें कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

यशोधरा राजे सिंधिया ने किया वोट, जनता से की अपील

Shivpuri assembly constituency: मतदान केंद्र क्रमांक 116 की तस्वीर, यहां राज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया वोट डालने पहुंची। उन्होंने जनता से अपील की वोट डाले। वोट करना सबका अधिकार है। बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिले यहीं कामना है। यशोधरा राजे सिंधिया ने आगे कहा शिवराज जी ने बहुत काम किया है उनकी मेहनत रंग लाएगी।

प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने डाला वोट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट डाला।

दिमनी में फायरिंग, यहां नरेंद्र तोमर हैं मैदान में

एमपी की दिमनी सीट पर भी बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। मुरैना की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मैदान में हैं। यहां के मीरघान गांव में फायरिंग हो गई। हालांकि, हवाई फायरिंग की गई थी। लेकिन इसके बाद भगदड़ मच गई। इसके चलते 2 लोग घायल हो गए। केंद्र पर मतदान जारी है।

Kamalnath ने जनता से की अपील

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बताया, “…सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी..जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी…भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है।”

मतदान से पहले मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने पैतृक गांव जैत में मतदान करेंगे। मतदान करने से पहले वे परिवार के साथ जैत गांव के मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ नजर आईं। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम को घेर लिया और उनका तिलक किया।

विजयवर्गीय ने की वोट डालने की अपील

इंदौर-1 से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मैं मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि वोट जरूर करें। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाएगी, यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी। हम विकास कार्य करेंगे, जैसा कि हमने पहले किया था। हम 150 से अधिक सीटें जीतेंगे।

वोट डालने घरों से बाहर निकलते लोग

मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। ये वीडियो नरसिंहपुर का है, जहां एक महिला वोट डालने के लिए पहुंची है।

ये भी पढ़ें:Vidhan Sabha Chunav 2023: किसकी होगी जीत कौन खाएगा मात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान आज

Share
Published by
Anukampa

Recent Posts

Advertisement

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

पाकिस्तान को पता चल गया… यह नया भारत,छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…

May 19, 2024

West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी

PM Modi in Vishnupur:  पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.