Advertisement
Madhya Pradesh

MP: पूर्व CM दिग्विजय सिंह का BJP सरकार पर हमला, बोले- बीजेपी ISI सहयोगी

Share
Advertisement

MP Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खंडवा पंहुचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान इन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो भारतीय जनता पार्टी( BJP) और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। जिन्होंने पाकिस्तान की आईएसआई(ISI) एजेंसी के लिए जासूसी का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार के प्रकरण की पोल खोली जाएगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना भारत के राष्ट्रपति का अपमान है, उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए खुद यह उद्घाटन कर रहे है।

Advertisement

दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला

चर्चा के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के लिए देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है। दिग्विजय सिंह ने 15 महीने की कांग्रेस की सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो वह भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमें दर्ज किया जाएगा। जिन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम किया।

दिग्विजय सिंह ने संसद भवन के उद्घाटन पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति  झारखंड जाकर न्यायालय भवन का उद्घाटन कर सकती है लेकिन दिल्ली में रहते हुए राष्ट्रपति भवन का उद्घाटन नहीं कर सकती। उन्होंने संविधान का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया। उन्होंने  कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए संविधान से परे जाकर संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं।

रिपोर्ट- हिन्दी ख़बर

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: FIR दर्ज न करने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने थाने में किया हंगामा

Recent Posts

Advertisement

भारत-नेपाल: सौ रुपये के नोट पर नया नक्शा बढ़ाएगा दोनों देशों के बीच टेंशन!

Tension between Bharat-Nepal: चार साल पहले भारत ने नेपाल के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई…

May 4, 2024

हमीदा बानो: भारत की पहली महिला पहलवान, गूगल डूडल ने दिया सम्मान

Hamida Banu: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मी भारत की वो पहली प्रोफेशनल महिला पहलवान…

May 4, 2024

Bihar: चोटिल हुए तेजस्वी यादव, चुनाव प्रचार के दौरान कमर में लगी चोट

Tejashwi injured: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चोटिल हो गए हैं. उन्हें रैली के दौरान लंगड़ाकर…

May 4, 2024

यूपी में रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: उत्तरप्रदेश के सीतापुर, रायबरेली और बहराइच में तेज रफ्तार का कहर देखने को…

May 4, 2024

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

This website uses cookies.