Advertisement
Madhya Pradesh

MP: राम भक्ति, सीताराम और ॐ अक्षरों को जोड़कर लिखा 1200 पन्नों का ग्रंथ

Share
Advertisement

MP: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। ऐसे में कुछ अद्वितीय राम भक्तों की कहांनिया भी सामने आ रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के बैतूल से केदार सिंह चंदेल की कहानी सामने आई है।

Advertisement

बैतूल जिले के देवगांव में रहने वाले 65 साल के केदार सिंह चंदेल ने होश संभालते ही 22 साल की आयु में श्री राम के नाम को कागजों पर लिखना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने सीता राम से मिलकर पूरे सुंदरकांड को लिखा। केदार सिंह की भक्ति यहीं नहीं थमी। फिर साल 1997 में उनके एक दोस्त की प्रेरणा से मन में सियाराम के अक्षरों को जोड़कर रामचरितमानस लिखने का विचार आया। इसके बाद केदार सिंह ने रोजाना एक घंटे से ज्यादा का समय निकालकर रामचरित मानस लिखना शुरू किया। लगभग आठ साल में इस कार्य को पूरा किया। अब जब पूरे देश में श्रीराम मंदिर और राम भक्तों की चर्चा है, तो केदार सिंह चंदेल की भक्ति भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

MP: मानस की एक प्रति अयोध्या भेजना चाहते हैं

सीता राम और ॐ अक्षरों से रामचरित मानस लिखने वाले केदार सिंह चंदेल बताते हैं कि अवधी में रामचरित मानस को लिखा गया है। 1200 पेज की इस किताब को पूरा लिखने में आठ साल लग गए। मैं चाहता हूं कि इसकी और भी प्रतियां छापी जाएं। साथ ही एक कॉपी को अयोध्या भेजा जाए।

अब वाल्मीकि रामायण लिखेंगे केदार

केदार सिंह यह भी बताते हैं कि होश संभालने के बाद से ही उन्होंने राम कार्य जारी रखा, कभी राम नाम लिखकर कागजों को अयोध्या के श्री राम नाम बैंक भेजा। कभी ऐसे ही अक्षरों से अक्षरों को जोड़कर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड लिखना, और फिर इसी तरह सीता में राम और राम में सीता लिखकर रामचरित मानस के सात कांड लिख दिए।

यह भी पढ़ें:Bihar News: MP के CM मोहन यादव का आज बिहार दौरा, नीतीश और लालू का होगा खेल खराब!

Recent Posts

Advertisement

Hathras: हाथरस हादसे में सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से गुहार, अधिकारियों के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग

Hathras: हाथरस भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्रवाई की मांग…

July 3, 2024

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

This website uses cookies.