Advertisement
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: हीरेंद्र सिंह बंटी का क्या है सिंधिया कनेक्शन? दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी से टिकट पाने की घमासान प्रत्याशियों में देखी जा सकती है। इसी बीच बीजेपी ने कल प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में हीरेंद्र सिंह बंटी को उम्मीदवार बनाया है। इसका सीधा कनेक्शन ज्योतिरादित्य सिंधिया से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह कांग्रेस से इस सीट से विधायक हैं। इसलिए यह सीट कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Advertisement

बात अगर हीरेंद्र सिंह बंटी की हो तो बता दें कि यह कांग्रेस के नामी नेता मूल सिंस दादाभाई के बेटे हैं और कांग्रेस का दामन इन्होंने महज डेढ़ साल पहले ही छोड़ा था। हीरेंद्र सिंह 4 दिसंबर 2021 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया था. हीरेंद्र सिंह का राजनीतिक करियर काफी पुराना है और पुस्तैनी भी है। वह 2000 में जनपद पंचायत सदस्य रहे हैं, इसके बाद वह लंबे समय तक शक्कर कारखाना चलाते रहे।

हीरेंद्र सिंह के पिता मूल सिंह दादाभाई कांग्रेस से दो बार विधायक रहे हैं और एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। मूलसिंह को खुद दिग्विजय सिंह दादाभाई बोलते थे और कई जगहों पर वह दिग्विजय के राजनीतिक सलाहकार भी रहे हैं। कांग्रेस में लंबे समय तक राजनीति करने के बाद हीरेंद्र सिंह बंटी ने दिग्विजय खेमा छोड़कर सिंधिया खेमे को पकड़ा और कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी में शामिल हो गए।

हीरेंद्र सिंह ने टिकट मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद कहा है। वहीं बीजेपी ने हीरेंद्र सिंह को टिकट देकर बहुत बड़ी सियासी चाल चली है। क्योंकि हीरेंद्र सिंह लंबे समय तय दिग्विजय और उनके परिवार के साथ रहे हैं और उनकी हर एक चाल से वाकिफ हैं। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक टिकट का फैसला नहीं किया गया है। कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि हीरेंद्र सिंह की टक्कर सीधे जयवर्धन से होगी या कांग्रेस के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने CM शिवराज के ‘नाम और काम’ दोनों से कन्नी काटी- सुरजेवाला

Recent Posts

Advertisement

UP: भाजपा प्रत्याशी रविकिशन के पक्ष में CM योगी ने किया रोड शो

CM Yogi Road Show: गोरखपुर महानगर के सबसे व्यस्त तीन किलोमीटर के दायरे में सीएम…

May 29, 2024

खेती की हर चीज पर GST की मार खा रहा किसान- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Kullu: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंची.…

May 29, 2024

‘माता-बहनों के एकाउंट में एक लाख पहुंचेगा खटाखट-खटाखट, ये लोग डकार गए पैसा गटागट-गटागट’

Akhilesh in Mirzapur: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में एक चुनावी सभा…

May 29, 2024

UP: अवसर मिला तो देश के साथ गद्दारी करेगी कांग्रेस व सपा- CM योगी

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, सपा…

May 29, 2024

Gorakhpur: कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है: CM योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है देश में बीते 10 साल में व्यापक बदलाव…

May 29, 2024

This website uses cookies.