Advertisement
Madhya Pradesh

Holi in Mahakal: महाकालेश्वर में 2 दिन पहले से होगा, होली उत्सव जानें वजह

Share
Advertisement

Holi in Mahakal: बाबा महाकाल के दरबार में होली के पर्व की शुरूआत इस बार एक नहीं बल्कि दो दिन पहले ही हो जाएगी। बता दें कि इस साल होली 8 फरवरी को मनाई जाएगी। लेकिन इस बार तिथियों में घट बड़ होने के कारण ग्वालियर पंचांग के अनुसार छह मार्च की शाम को प्रदोष काल में मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया जा रहा होगा। जिसके बाद सात मार्च की सुबह बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया जाएगा।

Advertisement

महाकाल के आंगन में होली

 दरअलस देश में सबसे पहले होली उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के आंगन में होली मनाई जाती है। क्योंकि होलिका दहन उज्जैन में 6 मार्च को होगा इसलिए  सात मार्च की सुबह भस्म आरती में बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल लगाकर पुजारी इस रंगोत्सव की शुरूआत करेंगे। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरू ने कहा है कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में छह मार्च को सबसे पहले प्रदोषकाल में होलिका दहन होगा। राजाधिराज भगवान महाकाल सात मार्च को तड़के चार बजे हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे। इसके पश्चात शहरवासी रंग पर्व मना सकते है।  

ग्वालियर पंचांग के अनुसार पर्व

पं.महेश पुजारी ने बताया कि मंदिर में हर त्यौहार ग्वालियर पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं, मंदिर में फाल्गुन पूर्णिमा पर प्रदोषकाल में होलिका के पूजन व होलिका दहन का विधान है। पंचांग की गणना के अनुसार छह मार्च को सुबह चतुर्दशी और शाम को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि होने से महाकाल मंदिर में शाम को होलिका का पूजन व दहन होगा।

6 मार्च रात को होलिका दहन

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास ने बताया कि इस बार भद्राकाल होने के कारण छह मार्च को गोधूलि बेला में होलिका पूजन किया जाएगा। सात मार्च को भद्रा का प्रभाव होने के कारण इस बार सूर्योदय के पूर्व ही मंदिर में होलिका दहन होगा। मंदिर में होलिका दहन के पहले पुजारी और पुरोहित परिवार की महिलाएं और श्रद्धालु होलिका का पूजन मंत्रोचार के साथ करेंगे।

ये भी पढ़े: Holi 2023: वृंदावन में उमड़ रही भारी-भीड़, बांके बिहारी मंदिर ने भक्तों से की अपील

Recent Posts

Advertisement

48 डिग्री तापमान भी नहीं डिगा पाया आपका उत्साह, विकास से जताएंगे आभार: CM योगी

Mirzapur: 48 डिग्री तापमान भी राजग प्रत्याशियों के समर्थन में आपका उत्साह डिगा नहीं पा…

May 28, 2024

CM Yogi In Gorakhpur: लोकसभा का ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच: CM योगी

CM Yogi In Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को रामद्रोही बताते…

May 28, 2024

Gorakhpur: बच्चों को खूब भाई CM योगी संग ठिठोली

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर हों और बच्चों से मिलकर उन पर…

May 28, 2024

Weather Update: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में लू की चेतावनी, इस दिन मिलगी गर्मी से राहत, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: इन दिनों पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी के चपेट में है. देश के…

May 28, 2024

Mizoram: आइजोल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, खदान ढहने से 10 लोगों की हुई मौत

Mizoram: मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में मंगलवार को भारी बारिश के चलते…

May 28, 2024

Delhi: CM केजरीवाल को बड़ा झटका, SC ने अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Delhi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को सुप्रीम…

May 28, 2024

This website uses cookies.