Advertisement
Madhya Pradesh

MP में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों बीच दीपक जोशी ने खाली किया सरकारी बंगला

Share
Advertisement

MP Politics: मध्य प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिससे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। दीपक जोशी ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच राजधानी भोपाल में अपना सरकारी बंगला भी खाली कर दिया है। जिसके के बाद इन संभावनाओं को और बल मिलता नजर आ रहा है।

Advertisement

दीपक जोशी ने बंगला खाली करने के बाद अपना सामान रिश्तेदार के घर शिफ्ट कर दिया है। खास बात यह है कि यह सरकारी बंगला उनका भोपाल में पारंपरिक पता बन गया था। क्योंकि वह लंबे समय तक अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के साथ इसी बंगले में रह रहे थे। लेकिन अब उन्होंने यह बंगला खाली कर दिया है। जिससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि दीपक जोशी ने शायद कांग्रेस छोड़ने का पूरा मन बना लिया है।

बताया जा रहा है कि दीपक जोशी की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी बातचीत हुई थी। लेकिन दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद से ही उनका फोन भी बंद आ रहा है। हालांकि दीपक जोशी ने अभी सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह 6 तारीख को संगठन के समक्ष अपनी बात रखेंगे। जिसके बाद ही वह आगे का फैसला लेंगे।

वहीं इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बड़ी बात कही है। वीडी शर्मा ने कहा कि ‘दीपक जी पार्टी के वरिष्ठ नेता है, उनके पिता कैलाश जोशी ने पार्टी को खड़ा किया है वह हमारे आइडल नेता है। वह भी परिवार के सदस्य है, परिवार में छोटी मोटी बातें होती रहती हैं हंड्रेड परसेंट कोई एक्यूरेट नहीं होता। हमारा उनसे संवाद चल रहा है हमारी एक पद्धति सब छोटी छोटी बात है हल कर ली जाएंगी। दीपक जी अभी पार्टी में कार्यकर्ता की हैसियत से काम कर रहे हैं।’

Recent Posts

Advertisement

लोहरदगा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… कांग्रेस ने इस जिले को बदहाली में छोड़ा

PM Modi in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भगवान…

May 4, 2024

Palamu: कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदाद पर- पीएम मोदी

PM Modi in Palamu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में एक…

May 4, 2024

UP: अलीगढ़ में तैनात कांस्टेबल ने की खुदखुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

UP: अलीगढ़ में पुलिस में तैनात कांस्टेबल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी कर अपनी…

May 4, 2024

Bihar: तेजस्वी के बयान पर घमासान, चिराग, सम्राट और विजय सिन्हा ने कसा तंज

Tejashwi Statement: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति शुरू हो गई…

May 4, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जिस शब्द को लेकर भारत को घेरा, जानिए आखिर क्या है वो जेनोफोबिया

Xenophobia: चुनाव का सीजन केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी चल रहा…

May 4, 2024

पाकिस्तान करने चला भारत के चंद्रयान मिशन की कॉपी, जनता बोली… हमें चाहिए रोटी

Pakistan Moon Mission: मशहूर कवि हुल्लड़ मुरादाबादी की कविता की दो पक्तियां हैं कि ‘चांद…

May 4, 2024

This website uses cookies.