Advertisement
Madhya Pradesh

चंबल नदी में डूबे सभी 7 श्रद्धालुओं के शव मिले

Share
Advertisement

सबलगढ़ चंबल नदी के राड़ी राधेंन घाट पर केला देवी जाते समय डूबे 7 दर्शनार्थियों के शव मिल चुके हैं। आज सुबह 7:30 बजे 20 मार्च को बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाहा की बॉडी मिली थी। अब रेस्क्यू टीम ने लवकुश कुशवाहा की बॉडी को भी ढूंढ लिया है। घटना शनिवार को मुरैना, श्योपुर और राजस्थान के बॉर्डर के बीच हुई। श्रद्धालुओं के जत्थे में 17 लोग थे। 10 लोग सुरक्षित हैं।

Advertisement

चंबल नदी में शुक्रवार 18 मार्च को सुबह 8:00 बजे कोलारस शिवपुरी क्षेत्र के 17 दर्शनार्थी थाह होने के आधार पर चंबल नदी को पार कर रहे थे। अचानक सामने गड्ढा होने से संतुलन बिगड़ गया, जिसमें सभी लोग बह गए। 10 दर्शनार्थी सकुशल वापस निकल आए। 7 दर्शनार्थियों के नहीं मिलने से प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया था। जिला व स्थानीय राजस्व प्रशासन व पुलिस ने रेस्क्यू में एनडीआरएफ एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर टीम को लगा दिया।

स्थानीय लोगों ने देवकीनंदन और कलिया की बॉडी चंबल नदी से 18 मार्च को दोपहर 2:00 बजे ही निकाल ली थी। जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना और एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने स्थानीय राजस्व और पुलिस प्रशासन को रेस्क्यू करने में लगा दिया। स्थानीय गोताखोरों ने 19 मार्च की सुबह करीब 7:00 बजे अलोपा पत्नी देवकीनंदन कुशवाह की बॉडी को निकाला गया। उसके बाद शाम 4:00 बजे रश्मि पत्नी सुनील कुशवाह और शाम 6:30 बजे रुकमणी पत्नी दीपक कुशवाह की भी बॉडी मिल गई थी।

Recent Posts

Advertisement

कांग्रेस कहती है डरो मत, मैं भी इन्हें यही कहूंगा… डरो मत, भागो मत-पीएम मोदी

PM in West Bengal: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमन-दुर्गापुर में…

May 3, 2024

UP: कांग्रेस को पाकिस्तानी समर्थन से साफ, कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ: सीएम योगी

CM Yogi to Congress: लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान से कांग्रेस…

May 3, 2024

Raebareli: ‘राहुल कहते थे डरो मत, अब डरकर अमेठी से वायनाड, वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं’

Ticket to Rahul from Raebareli:  कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से जैसे ही लोकसभा प्रत्याशियों…

May 3, 2024

हैदर से हरि बने शख्स के घर पर हमला, बोला… नाराज लोग पत्थर फेंक रहे, घर कैसे जाऊंगा

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में मुस्लिम से हिंदू बने शख्स के घर पर अज्ञात…

May 3, 2024

बीजेपी नेताओं का तंज, ‘कांग्रेस के लोग रणछोड़ दास, गांधी परिवार जहां से हारता है वहां दोबारा नहीं जाता’

BJP Leaders to Congress: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने और अमेठी सीट से…

May 3, 2024

गांधी परिवार और खरगे जी को धन्यवाद, पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी- केएल शर्मा

KL Sharma Said: अमेठी के कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने गांधी परिवार और खरगे का…

May 3, 2024

This website uses cookies.