Advertisement
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि से कई जिलों में फसल तबाह

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। कई जिलों में रविवार को बेर के आकार के ओले गिरे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग, बुंदेलखंड, मालवा-निमाड़, महाकोशल और विंध्य क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई।मंदसौर, डिंडौरी, खरगोन, रायसेन, आगर-मालवा, शिवपुरी, ग्वालियर के घाटीगांव में तो सड़कों पर ओले गिरने से बर्फ की चादर बिछ गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसल बर्बाद हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

Advertisement

मार्च के महीने में दो बार तेज बारिश, ओले और आंधी का सिस्टम बना है। मार्च के पहले ही सप्ताह में 25 से ज्यादा जिलों में फसलें तबाह हो गई थी। सरकार फसलों को हुए नुकसान का सर्वे भी करा रही है। पिछले एक सप्ताह से बिगड़े सिस्टम की वजह से गेहूं, चने और सरसों की फसलों पर असर पड़ा है। विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में आम तौर पर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में मौसम बदला हुआ रहेगा। वहीं, ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज हवा चलेगी और बारिश भी हो सकती है। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है।

भोपाल में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं, देर शाम करीब 7:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चलती रही। इससे पहले शनिवार को भोपाल में जमकर ओलावृष्टि हुई थी और पानी भी गिरा था।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.