Advertisement
Madhya Pradesh

MP में कांग्रेस का ऐलान, चेहरे पर नहीं जनता के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव

Share
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव किसी चेहरे को सामने रख कर नहीं बल्कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों लड़ेंगी। बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने वाले हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही कि मध्य प्रदेश में अगली सरकार ‘चोरी की सरकार’ नहीं होगी। हम चुनाव जीतकर सत्ता में आएंगे।

Advertisement

हम मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। आप चेहरे के आधार पर चुनाव क्यों चाहते हैं। एआईसीसी को सोशल मीडिया टीम की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत के साथ पहुंचे खेड़ा ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मुद्दे मध्य प्रदेश की जनता की प्राथमिकता के होंगे न कि कांग्रेस के। पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने की अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की पदयात्रा में मध्य प्रदेश के लोगों के साथ की बार बातचीत की। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे थे।

जनता राजनीतिक दलों से उन मुद्दों को उठाने की उम्मीद करती है जो उसको परेशान करते हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान जो मुद्दे थे, वे अब और गंभीर हो गए हैं। आगे कहा कि लोगों ने मन बना लिया है। वे सत्तारूढ़ भाजपा के काम का हिसाब मांग रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि कैसे रसोई गैस सिलेंड़र की कीमत 400 रुपये से बढ़कर 1,100 रुपये हो गई है। भाजपा समाज में नफरत पैदा कर रही है। वह अपने दोस्तों को अमीर बनाने में मदद कर रही है। वहीं सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत ने साफ संदेश दिया है कि लोग चाहते हैं कि जनता के मुद्दों पर बात की जाए और उनका समाधान किया जाए।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.